नेपाल के छोडे़ पानी से तबाह हो रहे हैं UP,MP और बिहार

लखनऊ। नेपाल की तरफ से पानी छोड़े जाने के कारण उत्तर प्रदेश में बाढ़ से स्थिति और भी ज्यादा खराब हो गई है। इसके कारण मध्यप्रदेश, उत्तराखंड में भी नदियों का जलस्तर बढ़ेगा।

flood

केंद्रीय जल आयोग के अनुसार इलाहाबाद के फाफामऊ और छतनाग, मिर्जापुर, वाराणसी, गाजीपुर और बलिया में गंगा खतरे के निशान से ऊपर बह रही है।

बलिया में गंगा का जल स्तर खतरे के निशान से 60.31 मीटर ऊपर बह रही है जो लाल निशान से 3 मीटर ऊपर है। उसी तरह यमुना नदी बांदा के कालपी, चिल्लाघाट, इलाहाबाद के हमीरपुर और नैनी में खतरे के निशान से ऊपर बह रही है।

flood

यहां खतरे के निशान से ऊपर हैं नदियां

वहीं खीरी के पल्लीकलन में शारदा और हमीरपुर में बेतवा नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। अधिकारियों ने कहा कि पानी छोडे़ जाने के कारण बाढ़ का पानी प्रदेश के अन्य इलाकों में फैल रहा है।

वहीं मौसम विभाग के अनुसार दक्षिण पश्चिम मानसून पूर्वी उत्तर प्रदेश में अधिक सक्रिय है।

विभाग ने जानकारी दी कि सबसे ज्यादा बारिश दूधी ( 10 सेंटीमीटर ),चुनार ( 9 सेंटीमीटर ), मीरजापुर, बाबेरू ( 6 सेंटीमीटर ), मेजा, इलाहाबाद, चुर्क, रसरा ( 5 सेंटीमीटर ), फूलपुर ( 4 सेंटीमीटर ) और रॉबर्ट्सगंज, करवी, डालमऊ, सुल्तानपुर में (3 सेंटीमीटर) बारिश हुई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+