मथुरा: केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान की चुनावी सभा में फूहड़ डांस, देखिए वीडियो
इस रैली में भीड़ जुटाने के लिए भाजपा प्रत्याशी ने एक रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में लड़कियों ने मंच से ही फिल्मी गानों पर अश्लील ठुमके लगाना शुरू कर दिया।
मथुरा। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में नेता जीत के लिए कोई भी हथकंडा अपनाने से नहीं चूक रहे। मामला मथुरा का है जहां आदर्श और सिद्धांत की राजनीति की बात कहने वाली भारतीय जनता पार्टी के नेता चुनावी सभा में भीड़ जुटाने के लिए मंच पर ठुमके लगवा रहे है। मंच पर लड़कियों के डांस करने का ये नजारा है मथुरा के बल्देव विधानसभा क्षेत्र में आयोजित भाजपा की रैली का।

इस क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी पूरन प्रकाश के समर्थन में केंद्रीय मंत्री संजीव वालियान की रैली थी। इस रैली में भीड़ जुटाने के लिए भाजपा प्रत्याशी ने एक रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में लड़कियों ने मंच से ही फिल्मी गानों पर ठुमके लगाना शुरू कर दिया। ठुमके भी ऐसे की उनको समाजिक स्तर पर सही नहीं ठहराया जा सकता। मंच पर ठुमके लगते रहे और नेता, भीड़ इस डांस को देखती रही।
देखिए वीडियो...












Click it and Unblock the Notifications