इलाहाबाद में लोकतंत्र का महापर्व आज, प्रतापगढ़ और कौशांबी में भी धड़ाधड़ हो रहा है मतदान

इन तीनों जिलों यानी इलाहाबाद, प्रतापगढ़ और कौशांबी की 22 सीटों पर 309 प्रत्याशी अपनी किस्मत अजमा रहे हैं और इनके भाग्य का फैसला तकरीबन 76 लाख मतदाता करेंगे।

इलाहाबाद। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के चौथे चरण में आज इलाहाबाद मंडल में भी लोकतंत्र का महापर्व मनाया जा रहा है। इलाहाबाद समेत मंडल के प्रतापगढ़ और कौशांबी में भी धड़ाधड़ मतदान हो रहे हैं। इन तीनों जिलों यानी इलाहाबाद, प्रतापगढ़ और कौशांबी की 22 सीटों पर 309 प्रत्याशी अपनी किस्मत अजमा रहे हैं और इनके भाग्य का फैसला तकरीबन 76 लाख मतदाता करेंगे। सुबह 7 बजे से सभी जगह मतदान शुरू हो गया है।

इलाहाबाद में लोकतंत्र का महापर्व आज, प्रतापगढ़ और कौशांबी में भी धड़ाधड़ हो रहा है मतदान

बूथों की स्थिति

इलाहाबाद मंडल की 12 विधानसभा सीटों के लिए 181 प्रत्याशी हैं। यहां 2,181 मतदान स्थल पर 4,327 बूथ हैं। जबकि प्रतापगढ़ की 7 सीटों पर 87 उम्मीदवार हैं। यहां कुल 2,506 बूथों पर मतदान हो रहा है। वहीं कौशांबी की 3 सीट पर 41 प्रत्याशी मैदान में हैं और कुल 1,147 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं।

कहां कितने मतदाता?

इलाहाबाद में मतदाता

कुल वोटर - 43,61,167
पुरुष वोटर - 23,98,659
महिला वोटर -1962047

प्रतापगढ़ में मतदाता

कुल वोटर - 23,28,531
पुरुष वोटर - 12,54,231
महिला वोटर -10,74,040

कौशांबी में मतदाता

कुल वोटर - 10,90,201
पुरुष वोटर - 5,90,861
महिला वोटर - 4,99,318

शहर उत्तरी में सर्वाधिक 26 प्रत्याशी

इलाहाबाद शहर उत्तरी विधानसभा सीट पर सर्वाधिक प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं। यहां से कुल 26 प्रत्याशी मैदान में हैं। जबकि सबसे कम प्रत्याशी की संख्या संयुक्त रूप से खागा, कुंडा और मंझनपुर की सीट पर है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+