Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

विवेक तिवारी मर्डर केस: राजनाथ सिंह ने सीएम योगी आदित्यनाथ से की बात, मुख्यमंत्री बोले- जांच चल रही है

लखनऊ। गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से बात कर पुलिस की गोली का शिकार हुए विवेक तिवारी केस के बारे में जानकारी ली है। बीती रात लखनऊ में एप्पल के एरिया सेल्स मैनेजर विवेक तिवारी की पुलिस की गोली लगने से मौत हो गई थी। मामले को लेकर पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं। राजनाथ सिंह ने मामले को लेकर आदित्यनाथ और उत्तर प्रदेश डीजीपी से बात की है। योगी आदित्यनाथ ने राजनाथ सिंह को भरोसा दिलाया है कि मामले में तेजी से जांच की जा रही है।

Vivek Tiwari Shot Dead by Lucknow Police Rajnath Singh spoken to uttar pradesh CM Yogi Adityanath

आरोप है कि यूपी पुलिस के एक कांस्टेबल प्रशांत चौधरी ने बीती रात विवेक तिवारी को संदिग्ध मानकर सीधे उनके सिर में गोली मार दी। राजधानी लखनऊ के गोमतीनगर में ये सब तब हुआ जब विवेक अपनी कार से कहीं जा रहे थे। विवेक के परिवार के लोग और उनके साथ उस वक्त गाड़ी में मौजूद उनकी एक सहकर्मी ने इसे सीधे-सीधे हत्या का मामला बताया है।

इससे पहले सीएम योगी ने कहा कि यह एक एनकाउंटर नहीं है। इस मामले की जांच शुरू कर दी गई है। यदि आवश्यक हुआ, तो हम इस घटना की सीबीआई जांच के आदेश देंगे। एसएसपी लखनऊ कलानिधि नैथानी ने भी मीडिया के सामने आकर पक्ष रखा और निष्पक्ष कार्रवाई का आश्वासन दिया। उन्होंने बताया कि दोनों आरोपियों को यूपी पुलिस से बर्खास्त कर दिया गया है और हत्या का मामला दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि विवेक तिवारी की हत्या की जांच के लिए एसआईटी बनाई गई है। विवेक की मौत पुलिसकर्मी का गोली लगाने से हुई है, लेकिन यह सुनियोजित हत्या नहीं है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+