विवेक तिवारी मर्डर केस: चश्मदीद सना के बयान दर्ज करने पहुंची SIT टीम
लखनऊ। राजधानी लखनऊ में हुए विवेक तिवारी मर्डर केस मामले में स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (एसआईटी) ने जांच शुरू कर दी है। घटना स्थल से साक्ष्यों को एकत्र कर एसआईटी की टीम मंगलवार को मामले की एकमात्र चश्मदीद सना से मिलने उसके घर पहुंची। एसपी क्राइम दिनेश कुमार ने सना से मुलाकात की। माना जा रहा हैं कि आज एसआईटी की टीम सना के बयान दर्ज कर सकती है।

चश्मदीद सना से मिलने उसके घर पहुंची SIT
मंगलवार को एसआईटी की टीम गोमतीनगर के विनय खण्ड-3 सना के आवास पहुंची। इस दौरान एसआईटी जांच टीम के अध्यक्ष आइजी सुजीत पांडे और एसपी क्राइम दिनेश शर्मा मौजूद रहें। विवेक तिवारी की पूर्व सहकर्मी सना से इस दौरान एसआईटी टीम के एसपी क्राइम दिनेश कुमार सिंह ने मुलाकात कर घटना वाली रात के बारे में जानकारी ली। बताया जा रहा है कि एसआईटी टीम सना को घटनास्थल पर लेकर जा सकती है। इस दौरान एसआईटी जांच टीम के अध्यक्ष आइजी सुजीत पांडे भी मौजूद रहेंगे।

सना की जुबानी, घटना वाली रात का सच
मीडिया में चल रही खबरों के मुताबिक सना ने बताया, 'रात में हम ऑफिस से घर जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में सामने से दो पुलिस वाले आए और उनकी गाड़ी को जबरन रोकने लगे। हम लोग उस सुनसान सड़क पर अकेले थे, इसलिए डर गए और अपनी गाड़ी नहीं रोकी। उन दोनों पुलिसवालों ने इसके बाद हमारी गाड़ी के सामने अपनी बाइक लगा दी और नीचे उतरकर हमारी गाड़ी की ओर बढ़े। इसके बाद विवेक सर साइड से अपनी कार निकालने लगे, जिससे बाइक को थोड़ी टक्कर लग गई। इसपर एक पुलिसवाले ने अपनी पिस्टल निकालकर सीधे विवेक सर के सिर में गोली मार दी।'

'इस हालत में नहीं कि कुछ कह पाऊं'
घटना की रात विवेक तिवारी के साथ उनके ऑफिस की ही एक सहकर्मी 'सना' मौजूद थी। घटना के बाद से सना बेहद घबराई हुई हैं। इस मामले की प्रत्यक्षदर्शी सना ने घटना वाली रात की जानकारी देते हुए बताया, 'मैं अभी बिल्कुल भी इस हालत में नहीं हूं कि कुछ कह पाऊं। मैं चाहती हूं कि दोषी को कड़ी से कड़ी सजा मिले। विवेक सर के सिर से खून बहता देख मैंने मदद की गुहार लगाई, जिसके कुछ देर बाद पुलिस मौके पर पहुंची। मामले के सच को छुपाने के लिए मेरे ऊपर किसी तरह का कोई दवाब नहीं डाला गया है।'












Click it and Unblock the Notifications