विवेक तिवारी मर्डर केस: SIT की पूछताछ में प्रशांत ने कही चौंकाने वाली बात

Recommended Video

    Lucknow Vivek Case : Prashant Chaudhary ने SIT पूछताछ में किया चौंकाने वाला खुलासा | वनइंडिया हिंदी

    लखनऊ। राजधानी लखनऊ में एप्पल के एरिया मैनेजर विवेक तिवारी हत्या कांड के मामले में स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (एसआईटी) ने आरोपित सिपाही प्रशांत चौधरी और संदीप से जेल में पूछताछ की। पूछताछ के दौरान प्रशांत चौधरी ने एसआईटी को बताया कि गलती से फायर हुआ था।

    SIT ने गोसाईंगंज जेल में की पूछताछ

    SIT ने गोसाईंगंज जेल में की पूछताछ

    स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (एसआईटी) ने गुरुवार को एसपी क्राइम दिनेश कुमार सिंह के नेतृत्व में गोसाईंगंज जेल में बंद प्रशांत चौधरी और संदीप के बयान दर्ज करने पहुंची थी। पूछताछ के दौरान प्रशांत ने बताया कि 28/29 की देर रात वह और संदीप चीता मोबाइल से मलेसेमऊ से गश्त करके आ रहे थे। तभी सरयू अपार्टमेंट वाली सड़क पर एक कार खड़ी हुई देखाई दी। सिपाही कार के सामने पहुंचे और बाइक रोक दी। दोनों बाइक से नीचे उतर गए। प्रशांत कार की ड्राइविंग सीट की तरफ पहुंचा और संदीप दूसरी तरफ।

    विवेक ने बाइक में मारी थी टक्कर

    विवेक ने बाइक में मारी थी टक्कर

    सिपाहियों का कहना था कि कार में युवक-युवती को बैठा देखकर शक हुआ और बाहर निकलने के लिए कहा था। इस पर युवक ने इनकार कर दिया और कार आगे बढ़ाकर बाइक को टक्कर मार दी। इस पर सिपाही सावधान हो गए और कार से दूरी बना ली। सिपाहियों का कहना था कि कार के चालक ने तीन बार बाइक में टक्कर मारी और उन्हें कुचलने का प्रयास किया। चेतावनी देने के लिए प्रशांत ने पिस्टल निकालकर तान दी। उसने गोली चलाने की धमकी दी। हालांकि, इसी बीच फायर हो गया।

    चेतावनी देने के लिए तानी थी पिस्टल

    चेतावनी देने के लिए तानी थी पिस्टल

    प्रशांत ने अपने बयान में कहा है कि उसने कार चला रहे युवक को सिर्फ चेतावनी देने के लिए पिस्टल तानी थी। गोली चलाने और उसे जान से मारने का कोई इरादा नहीं था। उसने कहा कि यह महज इत्तेफाक था कि पिस्टल से फायर हो गया और गोली विंड स्क्रीन को चीरती हुई कार चला रहे युवक को लग गई। सूत्रों के मुताबिक एसआईटी ने इसके अलावा दोनों से कई अन्य सवाल भी किए। मसलन क्या दोनों विवेक और उसकी सहकर्मी को पहले से जानते थे? इस पर दोनों ने इनकार कर दिया।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+