यूपी: विवेक हत्याकांड मामले में सामने आया नया वीडियो, जिंदादिली की दास्ता बयां करती है यह
लखनऊ। विवेक तिवारी जिनकी मौत के बाद एक बसा-बसाया परिवार उजड़ गया। एप्पल के एरिया मैनेजर विवेक की मौत के बाद काफी सारे पहलु सामने आए। कई लोगों ने कहा कि विवेक अपनी गर्लफ्रेंड के साथ गाड़ी में थे तो कभी लोगों ने उन पर सिपाही को कुचलने के आरोप लगाए। इन सभी आरोपों के बीच विवेक तिवारी का एक वीडियो सामने आ रहा है, जिसमें वह गाना गा रहे हैं। इस वीडियो को देखने से ये बात भी साफ हो जाती है कि विवेक काफी जिंदादिल इंसान थे।

परिवार से थे जुड़े हुए
ये वीडियो शायद उनकी पत्नी ने रिकॉर्ड किया है। इस वीडियो के अलावा ये भी बात सामने आई है कि गोमती नगर यूपी पुलिस द्वारा मारे गए विवेक तिवारी अपनी पत्नी और बच्चों से बहुत क्लोज थे। उनकी पत्नी ने पुलिस को बताया भी कि जब वह सना को छोड़ने जा रहे थे तब भी उन्होंने अपनी पत्नी को इस बारे में बताया था।
ये था मामला
गौरतलब है कि लखनऊ में बीते शनिवार तड़के एक पुलिस कॉन्स्टेबल की गोली से 38 साल के विवेक की मौत हो गई थी। बताया जा रहा है कि पुलिस ने शख्स को गोली इसलिए मारी क्योंकि पुलिस चेकिंग के दौरान उसने अपनी SUV कार रोकने से पर इनकार कर दिया था। घटना रात के 1.30 बजे लखनऊ के गोमती नगर एक्सटेंशन इलाके की है। आरोपी दोनों पुलिसवालों के खिलाफ हत्या मामाला दर्ज किया गया है और उन दोनों को बर्खास्त कर दिया गया है। इसके साथ ही विवेक की पत्नी कल्पना तिवारी ने ये भी मांग की है कि इस मामले की जांच पुलिस से न करवाई जाए बल्कि इसे सीबीआई को सौंपा जाए, ताकि गुनहगारों को सजा मिल पाए और हमें न्याय मिले।
ये भी पढ़ें- बिहार: लोकसभा चुनावों में इतने व्यस्त हैं तेजस्वी की उसके बाद ही करेंगे शादी, जानिए क्या कहा अपनी शादी को लेकर












Click it and Unblock the Notifications