बिहार: लोकसभा चुनावों में इतने व्यस्त हैं तेजस्वी की उसके बाद ही करेंगे शादी, जानिए क्या कहा अपनी शादी को लेकर

पटना। राजद सुप्रीमों लालू यादव के घर एक बार फिर से शहनाई बजने वाली है। पिछली बार लालू के बड़े बेटे तेज प्रताप की शादी को लेकर लालू परिवार चर्चा में था। मगर इस बार लालू के छोटे बेटे व बिहार से नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव दूल्हा बनने वाले हैं। हालांकि यह शादी कब और कैसे होगी इसके लिए कोई तारीख तो निर्धारित नहीं की गई है लेकिन सूत्रों के अनुसार अगले लोकसभा चुनाव के बाद तेजस्वी यादव दूल्हा बन सकते हैं।

बिहार: एक बार फिर चर्चा में आया लालू का परिवार, फिर से इस दिन बजने वाली है शहनाई

तेजस्वी यादव ने खुद इस बात की पुष्टि करते हुए कहा कि वे शादी लिए तैयार हैं इसलिए उन्होंने हामी भर दी है। तेजस्वी यादव जब बिहार के डिप्टी सीएम थे उस वक्त उनके लिए कई सारे रिश्ते आए थे। तेजस्वी जैसे ही किसी कार्यक्रम में जाते वहां उनकी चाहने वाली लड़कियों का तांता लग जाता। तेजस्वी का कहना है कि उन्हें एक ना एक दिन शादी तो करनी ही थी तो क्यों ना अब कर लिया जाए। हालांकि उन्होंने ये भी कहा कि शादी से पहले हमें लोकसभा चुनावों को निपटाना है। इसलिए वे लोकसभा चुनाव के बाद ही शादी करेंगे।

सोशल मीडिया पर जब तेजस्वी के एक समर्थक ने उनसे सवाल किया कि क्या जिन्हें वो चाचा कहते है यानी सुशील मोदी क्या उन्हें इस विवाह में आमंत्रित करेंगे। इस सवाल के जवाब में तेजस्वी ने कहा कि मैं शादी करूंगा ये तो तय है लेकिन शादी के वक्त मोदी जेल में रहेंगे या बाहर उस वक्त ट्वीट आ जाएगा।

बिहार: एक बार फिर चर्चा में आया लालू का परिवार, फिर से इस दिन बजने वाली है शहनाई

सोशल मीडिया यूजर्स ने जब उनसे ये सवाल किया कि रिश्ते कहां कहां से आ रहे हैं उनके लिए तो उन्होंने कहा कि हर जगह से आ रहे हैं सिर्फ बिहार से ही नहीं। हां इसका फैसला लेने का अधिकार परिवार का है। आपको बता दें कि तेजस्वी शनिवार को अपने पिता लालू यादव से मिलकर लौटे हैं और लोकसभा चुनावों की तैयारियों में जुट चुके हैं। लालू ने इस मुलाकात मे तेजस्वी को बड़ी जिम्मेदारियों को लेने का पाठ पढ़ाया और चुनाव लड़ने की बात कही।

इसी साल लालू यादव के परिवार ने तेजप्रताप की शादी एश्वर्या से की है। तेजप्रताप की शादी बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री दरोगा राय की बेटी एश्वर्या राय के साथ हुआ है। अपने बड़े भाई की शादी में तेजस्वी ने खूब आनंद लिया था। आपसी गर्मा-गर्मी को भूलाकर इस शादी में नीतिश कुमार व कई विरोधी दलों के नेता आए थे।

ये भी पढ़ें- पंजाब: पुलिस के आंखों धूल झोंक अब तक बच रहा है आरोपी पुलिस वाला, बंदूक के नोक पर किया था दुष्कर्म

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+