Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

विवेक तिवारी हत्याकांड: यूपी पुलिस बरामद करेगी आरोपी प्रशांत का डंडा, 15 तक रहेंगे रिमांड में

लखनऊ। लखनऊ में हुए विवेक तिवारी हत्याकांड मामले में आरोपी पुलिसकर्मियों की रिमांड जांच अधिकारी को दे दी गई है। आरोपियों की रिमांड जांच अधिकारी को तीन दिन के लिए 15 अक्टूबर तक दी गई है। इस दौरान पुलिस क्राइम सीन को दो आरोपियों की मदद से रीक्रिएट करेगी साथ ही मौके पर इस्तेमाल डंडे की बरामदगी करने की भी कोशिश करेगी।

vivek tiwari murder case court gave accused remand to police

मालूम हो कि एप्पल में काम करने वाले एरिया मैनेजर विवेक तिवारी की बीते दिनों लखनऊ के गोमती नगर इलाके में कथित तौर पर गश्त पर घूम रहे दो सिपाहियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस दौरान विवेक अपनी एक महिला सहकर्मी के साथ गाड़ी पर सवार थे। इस घटना के बाद से यूपी की राजनीति और पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया था। जहां एक ओर इस हत्याकांड के बाद आम जनता ने पुलिस विभाग की जमकर बुराई की थी वहीं पुलिस विभाग ने भी आरोपियों का साथ दिया था। सिपाहियों के पक्ष में और उसकी गिरफ्तारी के विरोध में यूपी पुलिस के सिपाहियों ने प्रदर्शन किया था और इसे आत्मरक्षा में चलाई गई गोली बताया था। हालांकि भारी दबाव के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों पर मामला दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया था।

वहीं योगी सरकार ने परिवार की आर्थिक मदद के साथ ही विवेक की पत्नी को नगर निगम में अधिकारी के पद पर नौकरी दिलवाई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+