यूपी: प्रतापगढ़ में सिपाही ने की युवक की लात-घूंसों से पिटाई, वीडियो वायरल
इलाहाबाद। यूपी के प्रतापगढ़ जिले में एक बार फिर पुलिस का अमानवीय चेहरा सामने आया है। यहां एक युवक को सिपाही द्वारा लात घूंसों से पीटने का वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में बड़ी बेरहमी से सिपाही युवक को जमीन पर गिरा कर लात घूंसो से पीट रहा है। वीडियो प्रतापगढ़ के कंधई थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है।

प्रतापगढ़ के कंधई थाना क्षेत्र में तैनात सिपाही राकेश कुमार एक मामले में पैसा देकर पैरवी करने आए राम सिंह की जमकर पिटाई की। सिपाही ने रामसिंह को लात घूंसो से पीटा, जब मन नहीं भरा तो सिपाही ने लाठी मंगा ली। फिर लाठी का भी जौहर युवक के ऊपर दिखाया। हालांकि लाठी से पीटने से पहले ही वीडियो बनाने वाले युवक ने क्लिप बंद कर दी, जिसके कारण लाठी से पीटने की घटना कैमरे में कैद नहीं हो सकी। लेकिन लात घूसों से पिटाई का पूरा वाकया वीडियो में कैद हो गया है।
गिड़गिड़ाता रहा युवक
वीडियो में पीट रहा युवक अपने आप को निर्दोष बताकर माफी मांगता रहा, लेकिन पुलिसकर्मी युवक की पिटाई करता रहा। युवक वीडियो में कह रहा है कि वो तो सिर्फ पैसे देने आया था, उसे छोड़ दे। लेकिन सिपाही बेरहम बनकर अपना गुस्सा उतार रहा था। घटना के समय दर्जन भर लोग वहां मौजूद थे और तमाशबीन बनकर सबकुछ देखते रहे। किसी ने भी सिपाही के खौफ के चलते उसे रोकने की कोशिश नहीं की। अब वीडियो सोशल मीडिया पर वायल हो रही है।












Click it and Unblock the Notifications