VIDEO: यूपी में लव जिहाद के इस मामले की राजस्थान कांड से हो रही है तुलना, देखिए पिटाई
रहमान ने लड़की को किराए के कमरे पर बुला लिया और दोनों आपस में बात ही कर रहे थे की हिंदू जागरण मंच के लोगों को ये बात पता चल गई।
संभल। चंदौसी में हिन्दू संगठन द्वारा लव जिहाद के नाम पर मानवता को शर्मशार करने वाली तस्वीरें सामने आई हैं जहां एक समुदाय के लड़के ने दूसरे समुदाय की लड़की को फोन पर बात कर संभल के चंदौसी मोहोले में किराए के मकान में बुला लिया। बिजनौर के स्योहारा निवासी रहमान ने लड़की को बुला लिया और दोनों आपस में बात ही कर रहे थे की हिंदू जागरण मंच के लोगों को ये बात पता चल गई। रहमान को ये बात महंगी पड़ी क्योंकि संगठन के नाम पर गुंडा गर्दी करने वालों ने रहमान को निर्वस्त्र कर इतनी पिटाई की कि रहमान अधमरा हो गया। रहमान के अधमरे होने के बाद पुलिस आई और दोनों समुदाय के लड़का-लड़की को थाने लाया गया। फिर रहमान का मेडिकल परीक्षण कराया गया, पुलिस ने युवती के दलित होने के कारण रहमान पर SC एक्ट और छेड़ छाड़ की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर रहमान को जेल भेज अपना पल्ला झाड़ लिया।

बिजनौर के स्योहारा निवासी रहमान का कहना है की लड़की के मां-बाप भी मुझे जानते है, मेरे लड़की के घर वालों से भी संबंध है। दरअसल रहमान आर्टिफीसियल ज्वेलरी की दुकान में काम करता है। पिछले दिनों संभल के चंदौसी में मेला गणेश चौथ 15 दिवसीय मेले में रहमान ने आर्टिफीसियल ज्वेलरी की दूकान लगाई थी। वहीं दलित लड़की के पिता का भी यही धंधा होने के कारण रहमान की जानकारी लड़की के पिता से हो गई और रहमान के लड़की के परिवार से अच्छे संबंध बन गए थे।
रहमान इन दिनों चंदौसी से सटे मई गांव में लगे 5 दिवसीय मेले में अपनी आर्टिफीसियल ज्वेलरी की दुकान लगाने आया था। लड़की के घर वालों से संबंध होने के कारण रहमान ने BA की दलित छात्रा को अपने किराये के कमरे पर बुला लिया, इस बात की भनक जैसे ही हिन्दु जागरण मंच के लोगों को पता चली। वैसे ही पार्टी कार्यकर्ताओं ने वहां पहुंचकर उसकी बेरहमी से पिटाई कर डाली।












Click it and Unblock the Notifications