VIDEO: परंपरा बताकर होता आ रहा है ये..., डराकर पुलिस करा रही है सबका मुंह बंद
परंपरा बताकर हर साल ये किया जा रहा है और पुलिस लोगों को डरा-डराकर उनका मुंह बंद करा रही है क्योंकि इससे पुलिस को बड़ा आनंद आ रहा है। तभी तो माइक से ऐलान किया।
शाहजहांपुर। रामलीला में अश्लील डांस की प्रथा खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। जब योगी पुलिस ही डांस का लुत्फ उठाएगी तो इस पर रोक कौन लगाएगा। ताजा मामला यूपी के शाहजहांपुर का है जहां करीब दो महीने तक राम लीला मेले का आयोजन अलग-अलग कस्बों में होता है। लेकिन रामलीला मेला हो और उसमे सांस्कृतिक कार्यक्रम लिखे बोर्ड, अंदर तो अश्लील ठुमके लगते हैं और उस पर नोट ना बरसें ये तो हो ही नहीं सकता है। रामलीला होने पर अश्लील डांस की खबर जब मीडिया में चलती है तब जिम्मेदार अधिकारी कार्रवाई करने की बात करते हैं लेकिन होता कुछ भी नहीं है। अब देखना है कि क्या योगी जी इस डांस पर रोक लगाने के साथ-साथ जमकर मजा ले रही पुलिस पर कार्रवाई करेंगे और नहीं।

मामला थाना सिंधौली का है जहां महज दस कदम की दूरी पर ही थाने से लगा एक मैदान है, जहां दो महीने से रामलीला मेला चल रहा है। मेले में एक तरफ मंच है जहां पर भगवान के भेष में लोग बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश दे रहे हैं लेकिन महज 15 कदम की दूरी पर ऐसा अश्लील डांस हो रहा है जहां अश्लील ठुमकों पर जमकर नोट बरस रहे हैं। खास बात ये है कि ये थाने के पास रामलीला मेला चल रहा है उसमे तीन-तीन डांस पार्टियां लगी हुई हैं। डांस पार्टी के बाहर लोगों को लगेगा कि अंदर सांस्कृतिक कार्यक्रम हो रहे हैं। पर अंदर का नजारा कुछ और ही होता है।
ऐसा इसलिए क्योंकि डांस पार्टी के बाहर सांस्कृतिक कार्यक्रम लिखे बोर्ड लगे होते है वहां बीस रुपए का टिकट दिया जाता है। खास बात ये है कि जनता तो इस अश्लील डांस का मजा उठा ही रही है लेकिन मेले में लगे पुलिसकर्मियों बजाए ड्यूटी के ठुमकों का आनन्द लेते रहे। इससे पहले भी जब-जब इस तरह का डांस हुआ तो संबंधित थाना अध्यक्ष से बात की तो उनका एक ही तर्क होता है कि ये परंपरागत डांस होता है जब उनसे पूछा कि क्या रामलीला जैसे मेले में क्या इस तरह के डांस की परमीशन दी जा सकती है तो उनका कहना होता है कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है।
जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी लेकिन ना तो पुलिस के खिलाफ जांच कभी पूरी करती है और ना ही पुलिस पर कोई कार्रवाई हो पाती है। अब देखना होगा इन पुलिस कर्मियों पर क्या कार्रवाई होती है। जब अश्लील डांस का मजा ले रहे एक सिपाही ने वीडियो बनते देखा तो गुस्से में आ गया ओर अनाउंस करवा दिया कि जिसने भी वीडियो बनाया तो उसका मोबाइल जब्त कर लिया जाएगा। फिर क्या था पुलिस कर्मियों ने जमकर अश्लील डांस का लुत्फ उठाया।
इंस्पेक्टर राजवीर सिंह ने बताया कि रामलीला मेला तो चल रहा है। वहां डांस पार्टियां तो लगी हैं जिसकी परमीशन नहीं है। इसलिए बीती रात उन्होंने पुलिस कर्मियों और मेला प्रबंधन को काफी फटकार लगाई है। जब उनसे पूछा कि डांस पार्टी में दरोगा और सिपाही भी डांस का लुत्फ उठा रहे थे। इस पर उनका कहना है कि मेला के चलते दूसरे थानों के भी पुलिसकर्मी आ जाते हैं लेकिन इस डांस पार्टी को बंद कराया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications