VIDEO: रेलवे सिपाही और क्लर्क की जमीन पर लोट-लोटकर हुई मारपीट

बात इतनी बढ़ गई कि दोनों में हाथापाई शुरू हो गई। उसके बाद दोनों में जमकर मारपीट होने लगी। जिसे देखने के लिए लोगों की काफी भीड़ इकट्ठा हो गई।

बहराइच। रेलवे स्टेशन के बाहर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब रेलवे सुरक्षा बल और विभाग में तैनात क्लर्क के बीच जमकर हाथापाई हुई। बताया जाता है कि स्टेशन के बाहर ये तमाशा लगभग आधे घंटे तक चलता रहा। देखने के लिए लोगों का तांता लग गया। इसी बीच किसी ने इस पूरे मारपीट का वीडियो बना लिया। जो इस समय सोशल मीडिया पर जबरदस्त तरह से वायरल हो रहा है। वहीं आला अधिकारियों का कहना है कि दोनों को चिकित्सकीय परीक्षण के लिए भेजा गया है। जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।

देखिए VIDEO...

वीडियो में जो मारपीट करते दिखाई पड़ रहे हैं वो दोनों रेलवे विभाग के कर्मचारी हैं। बताया जाता है कि जो वर्दी पहने हुए हैं वो आरपीएफ के सिपाही हैं और वीडियो में दिखने वाला दूसरा युवक रेलवे स्टेशन पर तैनात आरक्षण लिपिक है। चर्चा है कि दोनों रेलवे स्टेशन पर रात को कुछ खा रहे थे। तभी दोनों के बीच किसी बात को लेकर तू तू-मैं मैं हो गई। बात इतनी बढ़ गई कि दोनों में हाथापाई शुरू हो गई। उसके बाद दोनों में जमकर मारपीट होने लगी। जिसे देखने के लिए लोगों की काफी भीड़ इकट्ठा हो गई। ये वीडियो अब खूब वायरल हो रही है। जब इस संबंध में आरपीएफ इंस्पेक्टर केके दुबे से बात की गई तो उन्होंने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। दोनों को चिकित्सकीय परीक्षण के लिए भेजा गया है। जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+