हादसे में 9 की मौत पर हाल पूछने नेता-अधिकारी नहीं आए,चुनाव का बहिष्कार

यहां के सरेनी विधानसभा क्षेत्र के लोदीपुर उतरावां गांव में 18 फरवरी को हुये एक हादसे में 9 लोगों की मौत हो गयी फिर भी कोई नेता या अधिकारी मृतकों के परिजनों से मिलने तक नहीं आया।

रायबरेली।एक कहावत है कि नेताओं को जनता की याद केवल चुनाव के समय ही आती है। अगर चुनाव पास हों तो नेता हर छोटी बड़ी घटना पर जनता के साथ खड़े दिखाई देते हैं। लेकिन रायबरेली में इसके उलट ही हुआ यहां मतदान चौथे चरण में 23 फरवरी को होना था। उससे पहले ही यहां के सरेनी विधानसभा क्षेत्र के लोदीपुर उतरावां गांव में 18 फरवरी को हुये एक हादसे में 9 लोगों की मौत हो गयी।

रायबरेली में ग्रामीणों ने किया चुनाव का बहिष्कार नेताओं की बेरुखी बनी वजह

फिर भी किसी नेता और प्रशासनिक अधिकारी ने मदद तो दूर वहां जाकर मृतकों के परिवार वालों से मिलना तक जरुरी नहीं समझा।गौरतलब है कि रायबरेली सोनिया गांधी का संसदीय क्षेत्र भी है।वो भी मृतकों के परिजनों को सांत्वना देने नही आयीं।

ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

नेताओं की बेरुखी और प्रशासनिक उदासीनता के चलते सरेनी विधानसभा क्षेत्र के लोदीपुर उतरावां गांव के लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया और मतदान का बहिष्कार कर दिया है।मरने वाले सभी लोग इसी गांव के थे।इस प्रदर्शन से प्रशासनिक अमला सकते में आ गया और अधिकारियों ने लोगों पर मतदान के लिये बनाया।प्रशासन के डर के बाद भी कुछ ही ग्रामीणों ने मतदान किया ।

रायबरेली में ग्रामीणों ने किया चुनाव का बहिष्कार नेताओं की बेरुखी बनी वजह
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+