गांव में घुसते ही मादा तेंदुए ने मचाया आतंक, तीन दिन बाद ऐसे किया कैद

बहराइच। उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले के एक गांव में तेंदुआ घुस जाने से हड़कंप मच गया। तेंदुआ गांव के लोगों पर हमले के साथ पशुओं को भी निवाला बना रहा है। ग्रामीणों की शिकायत के बाद वन विभाग की टीम पहुंची और उसे पकड़ने के लिए गन्ने के खेत में पिंजरा लगा दिया। तीन दिन बाद तेंदुआ आया और पिंजरे में घुसते ही कैद हो गया। तेंदुए को रेंज कार्यालय में परीक्षण करने के बाद जंगल में छोड़ दिया गया।

villagers are frightened by leopard, forest rangers caught

लगदिहा गांव में कई दिनों से तेंदुआ निकल रहा था। तेंदुआ जंगल से बाहर निकलकर ग्रामीणों पर हमले के साथ पशुओं को निवाला बना रहा था। इससे ग्रामीण काफी परेशान थे। ग्रामीणों की शिकायत पर वन विभाग ने तीन दिन पूर्व गांव में पिंजरा लगाया था। गांव के ग्रामीण के गन्ने के खेत में तेंदुआ पिंजरे में घुसते करते ही कैद हो गया। गश्ती वनकर्मियों की सूचना पर पहुंची टीम ने तेंदुए का रेस्क्यू कर उसे रेंज कार्यालय लाया। स्वास्थ्य परीक्षण के बाद उसे गेरुआ पार के जंगल में छोड़ दिया। पकड़ा गया तेंदुआ मादा है।

कतर्नियाघाट संरक्षित वन क्षेत्र के जंगलों से तेंदुए बाहर निकलकर गांवों की ओर से रुख कर रहे हैं। पिछले एक माह से तेंदुए की दस्तक गांवों में अधिक बढ़ गई है। वन विभाग ने गन्ने के खेत में तीन दिन पूर्व पिंजरा लगाकर बकरी बांध दी थी। तेंदुआ बकरी का शिकार करने के लिए पिंजरे में घुसा और कैद हो गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+