VIDEO: धड़ से अलग मिला भांजे का सिर तो मौसी का चेहरा पहचानना मुश्किल

दोनों का खून से लथपथ शव लुहारी खुर्द गांव के जंगल में पड़ा मिला, इन शवों को देखने वालों का सिर चकरा गया।

मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर में मौसी-भांजे के दोहरे हत्याकांड से इलाके में हड़कंप है। दो हत्याओं की ये वारदात बड़ी ही निर्मम तरीके से अंजाम दी गई है। दोनों के खून से लथपथ शव जंगल में पड़े मिले हैं, जिसमे युवती को गला रेतकर मौत के घाट उतारा गया जबकि बच्चे की गर्दन युवती के शव से दूर पड़ी मिली, दोनों मौसी-भांजा कल दिन से ही लापता थे, जिसकी गुमशुदगी थाने में दर्ज है। दरअसल मामला मुजफ्फरनगर के चरथावल थाने क्षेत्र की है, जहां बीते मंगलवार को 22 वर्षीय युवती और 8 वर्षीय बच्चे के लापता होने की सूचना पुलिस को दी गई, दोनों रिश्ते में मौसी-भांजे लगते थे।

पुलिस ने दोनों की गुमशुदगी दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी थी, आस-पास के इलाके में खूब तलास की गई मगर पुलिस को कामयाबी नहीं मिली और एक दिन बाद यानी बुधवार सुबह दोनों का खून से लथपथ शव लुहारी खुर्द गांव के जंगल में पड़े होने की खबर जब पुलिस को लगी तो चरथावल पुलिस आनन-फानन में मौका-ए-वारदात पर पहुंची, जहां युवती की गर्दन धारदार हथियार से रेती हुई मिली।

VIDEO: The nephew's body was found without head with Aunty deadbody in Muzaffarnagar

रात भर जंगल मे पड़े किशोर के कटे सिर को तो जानवरों ने भी नोच रखा था, घटना स्थल को देखकर लग रहा था कि दोनों को बड़ी ही बेरहमी से मौत के घाट उतारा गया है। इस दोहरे हत्याकांड की खबर क्षेत्र में आग की तरह फैल गई और हर कोई इस सनसनीखेज वारदात को सुनकर घटना स्थल की ओर दौड़ पड़ा।

घटना स्थल पर देखने वाले लोगों का जमावड़ा लग गया, पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर बारीकी से जांच पड़ताल की, जिसके बाद दोनों शवों का पंचनामा भर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। हालांकि अभी तक पुलिस ना तो हत्यारे का पता लगा पाई है और ना ही हत्या की वजह का सुराग लगा पाई है। बहरहाल मौसी-भांजे की सनसनीखेज इस हत्या के बाद इलाके में सन्नाटा पसरा है और क्षेत्र के लोग खौफजदा हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+