पेड़ के नीचे खड़ी महिलाओं पर बिजली गिरने का Video Viral, 1 युवती की मौत, दिल दहला देगी ये घटना
यूपी के गाजियाबाद से एक दिल दहला देने वाला CCTV वीडियो सामने आया है। इसमें आज हुई मूसलाधार बारिश के बाद पेड़ के नीचे आश्रय लेकर खड़ी महिलाओं पर बिजली गिर गई। बिजली गिरने से एक युवती की मौत हो गई, जबकि तीन महिला घायल हो गई। यह घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
दरअसल, पूरा मामला गाजियाबाद के इंदिरापुरम इलाके का है। शुक्रवार सुबह यहां मूसलाधार बारिश हुई, जिसके चलते सड़कों पर पानी भर गया। इसी दौरान कुछ महिलाएं कहीं जा रही थी। भारी बारिश और सड़क पर भरे पानी से बचने के लिए उन्होंने कुछ देर पीपल के पेड़ के नीचे रुक कर आश्रय लिया। तभी अचानक बम ब्लास्ट जैसी तेज आवाज से साथ उनके ऊपर आकाशीय बिजली गिर गई।

घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। हादसे में एक युवती की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं तीन महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गई। तीनों महिलाओं को MMG हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। उधर, यह पूरी घटना पास में लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई जो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है।












Click it and Unblock the Notifications