Mathura: स्कूल से घर जा रहे 5 वर्षीय मासूम पर गाय का हमला, Video में देखें कैसे बची बच्चे की जान
यूपी के मथुरा में एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में एक गाय स्कूल से घर आ रहे मासूम बच्चे पर हमला कर रही है। इस दौरान गाय ने बच्चे को जमीन पर गिराया और फिर अपने सींगो से मारने लगी। वीडियो वाकई दिल दहला देने वाला है।
बता दें कि मामला मथुरा में वृंदावन के गोविंद बाग का है। यहां के पार्षद वैभव अग्रवाल ने बताया कि उनका 5 वर्षीय बेटा अनन्य अग्रवाल जब स्कूल वैन से उतरकर घर की ओर पैदल जा रहा था, तभी एक गाय ने अचानक उसपर हमला कर दिया। गाय इतनी आक्रामक हो गई कि उसने बच्चे को जमीन पर गिरा लिया और फिर अपने सींगो से प्रहार करने लगी।

वहीं इस दौरान मौके पर मौजूद लोगों ने जब बच्चे को बचाने का प्रयास किया तो गाय ने उनपर भी हमला कर दिया। बच्चे ने बिजली के पैनल बोर्ड के पीछे छिप कर जान बचाई। इस घटना का वीडियो भी अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।












Click it and Unblock the Notifications