Video: टेम्पो में बजता 'आंटी नंबर 1'.. चलती कार की छत पर डांस करते लड़के, हुआ Viral.. पड़े लेने के देने
उत्तर प्रदेश पुलिस की हाईवे पर स्टंटबाजों के खिलाफ लगातार की जा रही कार्रवाई के बावजूद ये मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। आगरा से एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ लड़के यातायात नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए कार की सन रूफ खोलकर, कार की छत पर बैठकर स्टंट करते नजर आ रहे हैं।
बताया जा रहा है कि यह वीडियो फतेहाबाद रोड से एमजी रोड के बीच का है। वीडियो में साफ-साफ देखा जा सकता है कि किस तरह जब कार के आगे चल रहे एक टेंपो में म्यूजिक बजा तो कार के अंदर बैठे युवक चलती कार से बाहर निकल कर डांस करने लगे। कोई राइट विंडो से बाहर निकला तो कोई लेफ्ट विंडो से, यहां तक की एक युवक तो कार की सनरूफ से निकल कर कार की छत पर ही बैठ गया।

Recommended Video
आगे चल रहे टेम्पो में गाना बजता रहा और पीछे कार लेकर चल रहे युवा तमाशा करते रहे। यातायात नियमों की धज्जियां तो उड़ीं ही, साथ ही अपनी और सड़क पर चल रहे दूसरों की जान को भी खतरे में डाला। वहीं वीडियो के तेजी से वायरल होने के बाद पुलिस ने भी मामले का संज्ञान लिया है और कार के नंबर को ट्रेस कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications