VIDEO: भीम आर्मी की पीएम मोदी को चुनौती, युवा नेता चंद्रशेखर का उत्तेजक भाषण
'सरफरोशी की तमन्ना अब हमारे दिल में है, देखना है जोर कितना बाजुए कातिल में है'
सहारनपुर। गांव शब्बीरपुर में हुए जातीय उन्माद के बाद चर्चा में आए भीम आर्मी संगठन के संस्थापक का एक विवादास्पद वीडियो देर रात से बड़ी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में शहीद चंद्रशेखर आजाद की तरह भीम आर्मी संस्थापक चंद्रशेखर आजाद बोल रहे हैं।
'सरफरोशी की तमन्ना अब हमारे दिल में है, देखना है जोर कितना बाजुए कातिल में है'

VIDEO: सुनिए बयान...
इस वीडियो में शासन-प्रशासन और सरकार को खुली चुनौती देते हुए कहा जा रहा है कि न झुका हूं, न रुका हूं और न बिका हूं। दलितों के स्वाभिमान के लिए प्रधानमंत्री का 56 इंच का सीना भी देखना है कि उनके सीने में कितना दम है। वीडियो में चंद्रशेखर आजाद लोगों का आह्वान करते हुए सुना जा सकता है।
कहा जा रहा है कि 20 मई को प्रदेश के प्रत्येक जिले में डीएम को ज्ञापन सौंपे जाएं और 21 मई को दिल्ली के जंतर मंतर पर एकत्रित पर एकत्रित हों। इस वीडियो के माध्यम से उन्होंने कहा की चंद्रशेखर अपनी कौम के लिए मरना जानता है तो मारना भी जानता है। वहीं चंद्रशेखर के मुताबिक 21 मई को जंतर-मंतर पर विश्व का एक बड़ा धरना होगा।
{promotion-urls}












Click it and Unblock the Notifications