VIDEO:पूरे परिवार को दबंगों ने नंगा कर पीटा, बच्चों के साथ खुदकुशी करने DM ऑफिस पहुंचा पीड़ित

मैनपुरी। उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में जिला मुख्यालय पर उस समय अफरातफरी का माहौल बन गया जब एक पीड़ित परिवार अपने तीन बच्चों सहित आत्महत्या करने की बात करने लगा। उसके एक हाथ में पेट्रोल की बोतल व दूसरे हाथ में जहर की शीशी थी। उसका कहना था कि पुलिस मेरी सुन नहीं रही, दबंगो ने जीना मुहाल कर रखा है।

Victim went to DM office with children to suicide in Mainpuri

पूरा मामला मैनपुरी के कुर्रा थाना क्षेत्र के ग्राम चंदपुरा का है जहां दो परिवारों में बच्चों को लेकर कुछ कहासुनी हो गयी थी। इसी बात से खफा दबंग परिवार ने उसके पूरे परिवार को बेरहमी से नंगा कर के पीटा था। पीड़ित परिवार इसकी शिकायत लेकर थाने पहुंचा तो मामला तो दर्ज कर लिया परंतु किसी की गिरफ्तारी का प्रयास तक नहीं किया गया, यही वजह है दबंग उसे आये दिन परेशान करते हैं।

Victim went to DM office with children to suicide in Mainpuri

डीएम ऑफिस पहुंचे पीड़ित ने कहा कि वो फैसला करके आया है कि अगर अधिकारियों ने भी मेरी मदद नहीं की तो पूरे परिवार सहित मुख्यालय पर ही जहर खाने के बाद आग लगा लेगा। सीओ सदर ने बताया कि मुकदमा पंजीकृत हो गया है, सम्बंधित थाने को आदेशित किया है। जल्द से जल्द आरोपियो की गिरफ्तारी कर ली जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+