सपा जिलाध्यक्ष की गाड़ी ने स्कूटी सवार दो भाइयों को रौंदा, एक की मौत

मेरठ। यूपी में मेरठ के थाना लाल कुर्ती क्षेत्र के माल रोड पर सपा जिलाध्यक्ष की तेज रफ्तार कार ने एक स्कूटी सवार दो भाइयों को जबरदस्त टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयावह थी कि स्कूटी के परखच्चे उड़ गये। साथ ही स्कूटी सवार एक भाई की मौके पर ही मौत हो गयी व दूसरे को गंभीर अवस्था में निजी अस्पताल ले जाया गया जहाँ उसकी भी हालत गंभीर बताई जा रही है।

स्कूटी के उड़े परखच्चे

स्कूटी के उड़े परखच्चे

मेरठ में बुधवार रात को समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष की गाड़ी गंगानगर डिवाइडर रोड से उनके घर जा रही थी। जिलाअध्यक्ष की बेकाबू और तेज रफ्तार गाड़ी ने सड़क पर खड़ी एक स्कूटी को टक्कर मार दी। हादसा इतना भयंकर था कि स्कूटी के परखच्चे उड़ गए जिसके बाद एक युवक ने मौके पर ही तड़प-तड़प कर दम तोड़ दिया और दूसरा जिंदगी और मौत से लड़ता रहा।

मौके से जिलाध्यक्ष फरार!

मौके से जिलाध्यक्ष फरार!

मौके पर मौजूद लोग आक्रोशित हो गए और गाड़ी में जमकर तोड़फोड़ कर दी जिसके बाद आरोपी ड्राइवर को पुलिस के हवाले कर दिया गया। लोगों की माने तो समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष हादसे के वक्त अपनी गाड़ी में सवार थे लेकिन आरोप है कि हादसा होते ही गाड़ी से फरार हो गए।

शादी का कार्ड बांंटने निकले थे दोनों भाई

शादी का कार्ड बांंटने निकले थे दोनों भाई

वहीं पुलिस अब इस मामले की जांच कर रही है। आपको बता दें कि थाना कोतवाली क्षेत्र के रहने वाले 22 वर्षीय शिवम जौहरी अपनी बहन की शादी के कार्ड बांटने के लिए गंगानगर जा रहे थे।

मामले की जांच में जुटी पुलिस

मामले की जांच में जुटी पुलिस

शिवम अपने भाई नितिन जौहरी के साथ स्कूटी के साथ सड़क किनारे खड़ा था लेकिन तेज रफ्तार और बेकाबू सपा के झंडा लगी कार ने उन्हें टक्कर मार दी जिसके बाद मौका-ए-वारदात पर चीख-पुकार मच गई। फिलहाल पुलिस इस पूरी घटना में जांच कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+