पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों ने बिगाड़ा किचन का बजट, 20 फीसदी तक बढ़े सब्जियों के दाम
पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों ने बिगाड़ा किचन का बजट, 20 फीसदी तक बढ़े सब्जियों के दाम
कानपुर, 31 मार्च: पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव संपन्न होने के बाद अब लोगों को महंगाई का सामना करना पड़ रहा है। रसोई गैस सिलेंडर के रेट सीधे 50 रुपए बढ़ने के साथ, पेट्रोल व डीजल के रेट भी दिन-प्रतिदिन बढ़ने शुरू हो गए है। तो वहीं, अब एनएचएआई ने टोल टैक्स में 10 से 15 फीसदी तक की अतिरिक्त बढ़ोतरी कर दी है, जिससे महंगाई अब और बढ़ेगी। बढ़ी हुई महंगाई का असर अब घरेलू चीजों पर भी दिखना शुरु हो गया है। इसका सबसे ज्यादा असर किचन पर देखने को मिल रहा है।

कानपुर के एक सब्जी विक्रेता ने बताया कि पेट्रोल-डीज़ल के दाम बढ़ने और हाईवे पर सफर महंगा होने की वजह से सब्जियों के दामों में भी बढ़ोतरी हुई है। सब्जी विक्रेता की मानें तो पेट्रोल-डीज़ल के दाम बढ़ने से सब्जियों के दामों में करीब 20 फीसदी तक बढ़ोतरी हुई। तो वहीं, हाईवे पर सफर महंगा होने से माल ढोने वाले वाहनों ने भी किराया बढ़ा दिया है, जिसकी वजह से मंडियों में माल भी कम आ रहा है। सब्जी विक्रेता की मानें तो सब्जियों के दाम अभी ओर भी बढ़ सकते हैं। वहीं, महंगाई की वजह से बिक्री भी नहीं हो रही है।
महंगी सब्जी से आम खरीददार परेशान हैं तो दुकानदारों का भी दम निकला हुआ है। सब्जियों और दाल जैसी रोजमर्रा की वस्तुएं लगातार महंगी होती जा रही हैं। कुछ दिनों पहले तक तोरी और लौकी जैसी सब्जियों का दाम 30 से 40 रुपए किलो हुआ करता था। आज उन्हीं सब्जियों के दाम 80 से 100 रूपए किलो हो गए हैं। तो वहीं, हाईवे पर टोल टैक्स और डीजल में बढ़ोतरी होने के बाद ट्रक चालकों ने मालभाड़ा भी बढ़ा दिया है। मालभाड़ा बढ़ने से सब्जियों के साथ-साथ दाल के दामों में भी 15 से 20 प्रतिशत का इजाफा हुआ है। पहले जो अरहर की दाल 100 रुपए किलो थी, आज वह 120 रुपए किलो मिल रही है।
ये हाल देश की राजधानी दिल्ली का है। जहां लगातार 9 दिनों की बढ़ोतरी के बाद पेट्रोल 101.01 और डीजल 92.27 रुपये पहुंचा है। मुंबई में तो तेल के दाम में मानो आग लग गई है पेट्रोल 84 पैसे की बढ़ोतरी के बाद 115.82 पैसे लीटर मिल रहा है। लेकिन आप ये जानकार चौंक जाएंगे कि देश के कई राज्यों में पेट्रोल डीजल इससे भी महंगा है। महाराष्ट्र के परभणी में पेट्रोल 118.87 प्रति लीटर, राजस्थान के श्रीगंगानगर में 118.09 प्रति लीटर, मध्यप्रदेश के बालाघाट में 115.67 प्रति लीटर है।












Click it and Unblock the Notifications