सुल्तानपुर पहुंचे वरुण गांधी, बोले- ऐसा काम करना चाहता हूं जो मुझसे भी बड़ा हो
सुल्तानपुर। बीजेपी नेता एवं जिले के सांसद वरुण गांधी अपने एक दिवसीय दौरे पर संसदीय क्षेत्र सुल्तानपुर पहुंचे। यहां उन्होंने पी.डब्लू.डी. गेस्ट हाउस में जिले के आलाधिकारियों के साथ मीटिंग कर विकास कार्यो का जायजा लिया और फिर मीडिया से रूबरू हुए।

आगे क्या कहा वरुण गांधी ने
वरुण गांधी ने कहा कि सांसद निधि से जो कार्य होते हैं वो स्थाई नहीं हो पाते। मैं सोचता हूं कि कुछ काम ऐसे हों जिससे जिले का बोझ हल्का हो। उन्होंने कहा कि आमतौर से लाखों महिलायें, बच्चे जो अपनी बात मजबूती से कह नहीं पाते, उन लोगों का बोझ हल्का हो। इसलिए ऐसा काम हो जो मेरे से भी बड़ा काम हो।
नाली-खड़ंजे से नहीं होगा विकास
वरुण गांधी ने कहा कि हम लोगों के कार्यकाल आएंगे-जाएंगे, हम लोगों को ऐसे संस्थागत, इंस्टीट्यूशनल कार्य करने हैं जो हमसे भी बहुत ऊंचे हों। उन्होंने कहा कि थोड़े से नाली, थोड़े से खड़ंजे बनाने से अच्छा है हम लोग एक ऐसी व्यवस्था उत्पन्न करें जिससे अगले पच्चास सौ साल तक लोगों को फायदा मिले।
अगले वित्तीय वर्ष में 100 बेड के महिला अस्पताल बनवाने की कही बात
उन्होंने बताया कि अगले फाइनेंसियल ईयर के पहले हम लोग पूरी तैयारी में हैं कि डिस्ट्रिक्ट हॉस्पिटल में 100 बेडों का महिला हॉस्पिटल लगभग दस करोड़ की लागत से तैयार हो जाए। और ये पूर्वी उत्तर प्रदेश के लिए एक नया मानक और मिसाल कायम करेगा। इस बाबत बीजेपी के जिला प्रवक्ता विजय सिंह रघुवंशी ने बताया कि सांसद आज जिले में रात्रि विश्राम कर बुधवार की सुबह जनपद प्रतापगढ़ में आयोजित कार्यक्रम के लिए निकल जाएँगे।












Click it and Unblock the Notifications