पति के लिए महिला ने दी आत्महत्या की धमकी, पुलिस ने कहा- जाओ, बर्तन मांजो
वाराणसी। योगी सरकार की पुलिस विभाग को दी गई तमाम निर्देशों के बाद भी पुलिस, थाने में फरियादियों से सही तरीके से पेश नहीं आ रही है। ताजा मामला है बनारस के लोहता थाने के भितारी गांव का। यहां की रहने वाली महिला सोनु देवी ने बताया कि पति की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराने जब वो थाने पहुंची तो पुलिस ने उसकी मदद करने की जगह दूसरों के घरों में बर्तन मांजने की सलाह दी। महिला ने इसके बाद पति के न मिलने की स्थिति में आत्महत्या की धमकी दी। उधर पुलिस ने इस पूरे मामले से इंकार करते हुए कहा कि महिला की शिकायत दर्ज कर ली गई है।
क्या हैं पूरा मामला
दरसअल बनारस के लोहता थाना के भितारी गांव के रहने वाले शिवकुमार (59 वर्ष) अपनी पत्नी और दो बच्चो के साथ रहते थे और वही हिन्द कान्वेंट स्कूल के पास उनकी पेठा बनानी की फैक्ट्री भी है। बीतें 30 अगस्त को पत्नी के किसी विवाद के बाद वो घर छोड़कर निकल गए और आज तक वापस नहीं आए। इस मामले पत्नी सोना देवी (50 ) साल का आरोप हैं की वो तभी से लगातार थाने के चक्कर काट रही हैं लेकिन कोई उनकी फरियाद नहीं सुन रहा। उनके दो बच्चे भी हैं एक लड़का क्लास 1 में पढ़ता है और एक लड़की जो क्लास 2 में पढ़ती है। पति के गायब होने के बाद उनका पेठा बनाने का काम भी बंद हो गया है और अब ये परिवार भूखमरी के कगार पर हैं। यही नहीं सोना देवी ने एक वीडियो भी सोशल मिडिया में वायरल किया हैं जिसमे वो पुलिस के कार्य प्रणाली पर सवाल खड़ा करते हुए कहती हैं की उनका फरियाद सुनने के बजाय पुलिस वाले उन्हें लोगो के घरों में झाड़ू पोछा और बर्तन मांजकर परिवार चलाने का सलाह दे रहे हैं।
क्या कहती है पुलिस
इस मामले पर जब oneindia ने लोहता ठाणे के थानाध्यक्ष जयश्याम शुक्ला से बात की तो उन्होंने जो बताया वो भी कम चौकाने वाली बात नहीं थी। लोहता के प्रभारी ने बताया की इस मामले में गुमशुदगी बीते 4 सितम्बर को ही दर्ज कर ली गयी हैं। मैंने खुद इस मामले में पीड़िता को थाने बुलाया था और तहरीर मांगी थी। पूछताछ में सोना देवी ने बताया था की शिवकुमार का पास के किसी महिला से अनैतिक सम्बन्ध हैं जो लोहता के हिन चंदापुर में रहती है। मैंने उसे भी थाने बुलाया था तो दोनों महिलाये आपस में थाने में ही विवाद करना शुरू कर दी। उस महिला से पूछताछ की गयी हैं लेकिन शिवकुमार का अभी तक है वो अपनी पत्नी में विवाद के बाद 30 अगस्त के रात में स्कूटी लेकर निकले हैं हम जांच कर रहे हैं। और इस मामले में जल्दी ही खुलासा किया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications