वाराणसी: एक फीट की मूंछ के साथ किया नामांकन, कहा यही देती है हिम्मत
ओम प्रकाश राका ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में अपना पर्चा दाखिल किया है। पिंडरा विधानसभा से पर्चा दाखिल करने के बाद इन्होंने सबसे पहले अपने मूंछों पर ही बात की।
वाराणसी। शुक्रवार को नामांकन का दूसरा दिन रहा। भले ही बड़े राजनीतिक पार्टियों से अभी तक किसी ने नामंकन करने के लिए नामांकन स्थल का रुख ना किया हो लेकिन कुछ ऐसे प्रत्याशी हैं जिन्होंने कल से ही नामंकन करना शुरू कर दिए है। इनमे से कुछ ऐसे भी प्रत्याशी हैं जो लोगों के आकर्षण के केंद्र बने हुए हैं। जिन्हें हम अनोखे प्रत्याशी के नाम से बुलाते हैं। ऐसे ही एक और अनोखे प्रत्याशी के रूप में यहां नामांकन स्थल पहुंचे मूछों वाले प्रत्याशी। जिनकी एक फीट लंबी मूंछ ने सभी को उनके तरफ देखने को मजबूर किया।

कौन है ये अनोखा प्रत्याशी?
वाराणसी में गुरुवार को बैलगाड़ी के बाद शुक्रवार को नामंकन करने पहुंचे मूंछों वाले प्रत्याशी जिनका नाम है ओम प्रकाश राका। ओम प्रकाश राका पिंडरा क्षेत्र के निवासी हैं। यह अपने क्षेत्र में मूंछों वाले राका के नाम से प्रसिद्ध हैं।


राका ने निर्दलीय पर्चा दाखिल किया है
ओम प्रकाश राका ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में अपना पर्चा दाखिल किया है। पिंडरा विधानसभा से पर्चा दाखिल करने के बाद इन्होंने सबसे पहले अपने मूंछों पर कहा कि मूछें मर्दों की शान है। मेरी मूंछ देखकर सभी युवक मूंछ रखना शुरू कर देंगे। वहीं राका ने ये भी कहा कि देश की सेवा का उन्हें जुनून है और ये हिम्मत उन्हें उनकी मूंछ देती है।












Click it and Unblock the Notifications