यूपी पुलिस ने 9 कंटेनर से बरामद की 550 भैंसें, 109 मिलीं मरी हुईं

वाराणसी। उत्तर प्रदेश के वाराणसी में पुलिस चैकिंग के दौरान एक कंटेनर से 550 से ज्यादा भैंसे बरामद हुई है। पुलिस ने मौके से 31 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस की मानें तो ये भैंस बिहार से उन्नाव जा रही थी। फिलहाल पुलिस गिरफ्त में आये अभियुक्तों से पूछताछ कर रही है।

Varanasi police caught 550 buffaloes

जानकारी के अनुसार, वाराणसी के मिर्जामुराद थाना क्षेत्र में डायल 100 की पुलिस ने चैकिंग के दौरान 9 बड़े कंटेनरों को चैक किया तो उसमें 550 भैंस बंधी हुई मिली। पुलिस ने मौके से 31 लोगों को भी पकड़ लिया। पुलिस ने बताया कि यह भैंसे बिहार से उत्तर प्रदेश के जिले उन्नाव जा रही थी। पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने भैंसों की गर्दन और पैर बांध रखे थे, इस वजह से 109 भैंसों की कंटेनर में मौत हो गई।

पुलिस की मानें तो तस्कर इन भैंसों को कंटेनरों में भरकर उन्नाव बूचड़खानों में कटवाने के लिए लेकर जा रहे थे। गिरफ्तार अभियुकतों को पकड़ कर पुलिस थाने ले गई। वहीं, भैंसों को ग्रामीणों को सौंप दिया है। एसपी ग्रामीण अमित कुमार की मानें तो पकड़े गए लोगों का नेटवर्क और तमाम जानकारीयों को हासिल किया जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+