वाराणसी: स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी ने सिर पर हथौड़ा मारकर पत्नी को उतारा मौत के घाट

वाराणसी। नए साल पर परिवार के साथ छुट्टी मनाने आए मिर्जापुर में तैनात स्वास्थ विभाग के एआरओ ने पत्नी के सिर पर हथौड़ा मार उसे मौत के घाट उतार दिया। पत्नी के मर जाने के बाद पति कमरे को बाहर से बंद कर वाराणसी के कैंट थाने पहुँच और अपना गुनाह कबूल कर लिया। ये पूरा मामला वाराणसी के कैण्ट थाना क्षेत्र के छोटा लालपुर के मझभिटिया गांव का है। पति के गुनाह कबूल करने के लिए खुद थाने पहुँचने के बाद पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है और शव को पोस्मार्टम के लिए भेज दिया है।

varanasi officer of health department killed his wife in uttar pradesh

हत्यारे पति का चल रहा था मानसिक इलाज
दरअसल वाराणसी के कैंट के छोटा लालपुर के रहने वाले रामजनम सोनकर मिर्जापुर के सीखड़ ब्लाक में स्वास्थ्य विभाग में एआरओ के पद पर नौकरी कर रहा है और नए साल पर छुट्टी लेकर परिवार के साथ कुछ दिनों के लिए रहने आया था । इस बीच देर रात रामजनम और उसकी पत्नी अर्चना सोनकर के साथ किसी बात को लेकर विवाद शुरू हो गया। धीरे-धीरे विवाद इतना बढ़ गया कि रामजनम ने घर मे ही रखे हुए हथोड़े से पत्नी अर्चना पर प्रहार कर दिया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। रामजनम के बड़े भाई बलदेव सोनकर ने बताया कि पढ़ाई के समय से ही रामजनम को मानसिक बीमारी थी और उसका इलाज भी लखनऊ में चल रहा था । वहीं जिस कमरे में विवाद हुआ उसके बगल के कमरे में रामजनम की दो बेटियां और एक बेटा सोया हुआ था लेकिन किसी को इस बात की भनक तक नही लगी कि रामजनम ने अपनी ही पत्नी की हत्या कर दी है।

varanasi officer of health department killed his wife in uttar pradesh

पुलिस ने खुलवाया बंद कमरे का दरवाजा
रामजनम के थाने पर पहुँचने के बाद पुलिस के होश उड़ गए एसओ फरीद अहमद ने बताया कि घटना की सूचना के बाद तत्काल फोर्स मौके पर पहुँच गयी और जिस कमरे में रामजनम और अर्चना का विवाद हुआ उसमें ताला बंद था। दरवाजा खुलने के बाद टीवी तेज आवाज में चल रहा था। शव को कब्जे में ले लिया गया और रामजनम के बड़े भाई बलदेव सोनकर उर्फ बनारसी के दिए हुए तहरीर पर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+