वाराणसी: पर्चा भरने बैलगाड़ी से पहुंचे प्रत्याशी, बताया क्यों ऐसा किया?
वाराणसी के शहर उत्तरी से अपना नामांकन करने पहुचे एक प्रत्याशी ख़ास आकर्षण के केंद्र रहे जिन्होंने नामांकन भरने के लिए किसी लग्जरी गाडी नहीं बल्कि बैलगाड़ी का प्रयोग किया हैं।
वाराणसी। आठ विधानसभा क्षेत्रों के लिए गुरुवार से नामांकन शुरू हो गया है जो 16 फरवरी तक चलेगा। हालांकि पहले दिन कोई बड़ा चेहरा नामांकन करने के लिए नहीं पंहुचा बल्कि कुछ ऐसे चेहरे दिखे जो आकर्षण का केंद्र रहे। इनमे वाराणसी के शहर उत्तरी से अपना नामांकन करने पहुंचे एक प्रत्याशी ख़ास आकर्षण का केंद्र रहे जिन्होंने नामांकन भरने के लिए किसी लग्जरी का गाडी नहीं बल्कि बैलगाड़ी का प्रयोग किया है।

निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर भरा पर्चा
चंदौली के रहने विनोद यादव ने शहर उत्तरी से आज नामांकन किया हैं। ये राष्ट्रीय जन क्रांति पार्टी से नामांकन कर रहे हैं। नामांकन के दौरान ये अलग अंदाज में ही नजर आये, इन्होंने लोगों का ध्यान खुद पर लगाने के लिए बैलगाड़ी का इस्तेमाल किया है। बता दें कि नामांकन करवाने आए प्रत्याशी निर्दलीय हैं।
मैं गरीब हूं इसलिए बैलगाड़ी से आया हूं
बैलगाड़ी से पहुंचे विनोद यादव कहते हैं कि वे जनता की सेवा करने आए हैं। शहर उत्तरी में रोजगार का बहुत अभाव है, इसलिए यहां से पर्चा दाखिल किया है। विनोद बैलगाड़ी से पहुंचने के सवाल पर कहते हैं कि जो पैसे वाला नेता होता है वो बड़ी-बड़ी गाड़ियों से आते हैं। लेकिन मैं गरीब हूं इसलिए मैं बैलगाड़ी से आया हूं। ये भी पढ़ें: यूपी विधानसभा चुनाव 2017: पहले चरण की 73 सीटों पर हार-जीत का गुणा-गणित, 73 क्लिक में












Click it and Unblock the Notifications