वाराणसी: बीएचयू में छात्रों का बवाल, पथराव, तोड़फोड़
बनारस हिन्दू विश्व विद्यालय में छात्र एक बार फिर उग्र हो गए और परिसर के विज्ञान संकुल चौराहे पर जमकर बवाल काटा और साथ ही मीडियाकर्मी को पीटा।
वाराणसी। बनारस हिन्दू विश्व विद्यालय में छात्र एक बार फिर उग्र हो गए और परिसर के विज्ञान संकुल चौराहे पर जमकर बवाल काटा। एग्रीकल्चर विभाग के छात्रों द्वारा एक छात्र को पीटे जाने से ये सारा मामाल शुरू हुआ। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रोक्टोरियल बोर्ड के अधिकारी मौके पर पहुंचे। गौरतलब है कि मामले को कवरेज करनी आए मीडियाकर्मी के साथ भी इन छात्रों ने मार पीट की और उनके कैमरे तोड़ दिए। ये भी पढे़ं: कानपुर: नशे में लड़की ने सड़क पर काटा बवाल, पुलिस के छूटे पसीने

असल में ये है वजह
दरअसल ये मामला तब गरमाया जब परिसर के बिरला छात्रावास के छात्र राहुल को एग्रीकल्चर विभाग के छात्रों ने कहासुनी में पीट डाला जिससे विवाद बढ़ता ही गया और नाराज छात्र ने विज्ञान संकुल चौराहे पर चक्का जाम कर दिया। इस घटना की सूचना के बाद बिरला छात्रावास के छात्र भी लामबंद होकर तोड़फोड़ के साथ पथराव करना शुरू कर दिया।
पत्रकार को भी किया घायल
बता दें कि इस बवाल में घायल हुए एक निजी चैनल के पत्रकार उमेश गुप्ता ने बताया कि दो छात्रावासों में छेड़छाड़ को लेकर मारपीट हुई थी जिसकी कवरेज के लिए वे यूनिवर्सिटी पहुंचे था। वहीं, प्रदर्शनकारियों ने पुलिस और प्रोक्टोरियल के सामने है मारपीट की और कैमरे भी तोड़ दिए। ये भी पढ़ें: वाराणसी:दलित महिला को सरेराह मार दिया थप्पड़, मामले को दबा रही पुलिस, देखिए वीडियो












Click it and Unblock the Notifications