वाराणसी:दलित महिला को सरेराह मार दिया थप्पड़, मामले को दबा रही पुलिस, देखिए वीडियो
सिगरा थाना क्षेत्र के छित्तूपुर में एक युवक ने दलित महिला को सरेआम लोगों के बीच थप्पड़ मार उसे गंदी-गंदी गालिया दी। वहीं, थप्पड़ मारते हुए लोगों से इस वारदात की वीडियो बनाने को बोलता रहा है।
वाराणसी। सिगरा थाना क्षेत्र के छित्तूपुर में एक युवक ने दलित महिला को सरेआम लोगों के बीच थप्पड़ मार उसे गंदी-गंदी गालिया दी। ये दलित महिला युवक के मकान में किराए पर रहती है। युवक की अपनी बहन के साथ नोकझोक होने के चलते दलित महिला को थपप्ड़ मारा है। दरअसल, ये दलित महिला बहन-भाई के इस विवाद में युवक की बहन का पक्ष ले रही थी। वहीं, मौके पर पहुंची पुलिस दोनों को थाने ले आई। गौरतलब है कि पुलिस ने उस युवक को गिरफ्तार करने के बजाय दोनो महिलाओं को लेकर थाने पहुंच गयी और काफी देर तक वहीं बैठाये रखा। ये भी पढ़ें: कानपुर: नशे में लड़की ने सड़क पर काटा बवाल, पुलिस के छूटे पसीने

लंबे समय से चल रही है बहन-भाई में कलह
दरसअल, संजय वर्मा उर्फ़ बबलू अपने परिवार के साथ सिगरा के छित्तूपुर में रहता है और इसी मकान में सविता नामक दलित महिला और संजय की बहन अपनी दो बेटियों के साथ रहती है। खबर के अनुसार ये मकान संजय की मां ने बनवाया था। वहीं, संजय की मां ने इस मकान में अपने बेटे-बेटी दोनों को बराबर का हिस्सा दिया हुआ है और मकान की हिस्सेदारी को ही लेकर ये विवाद हुआ है।
संजय पर ये है आरोप
बता दें कि दलित महिला सविता देवी को मारने वाले संजय पर ये आरोप है कि वे मकान हड़पने के लिये किरायेदार और अपनी बहन और भांजियों को हमेशा मारता रहता है। संजय पर ये भी आरोप उसकी भांजी काजल ने लगाया है। बताया गया है कि हिस्सेदारी को लेकर संजय हमेशा सबको प्रताड़ित करता रहा है। लेकिन पुलिस ने कभी इस मामले में सतर्कता नहीं दिखाई। वहीं, पुलिस अभी कोई कार्रवाई न करते हुए दोनों पक्षो को समझाने में लगी हुई है। लेकिन मामला मीडिया में आने के बाद पुलिस मामले में दिखावे की कार्रवाई करती नजर आ रही है। ये भी पढ़ें: बिहार: 57 साल के शख्स ने ब्लैकमेल कर 2 साल तक युवती से किया गैंगरेप












Click it and Unblock the Notifications