सैफुद्दीन सोज ने कश्मीर आजादी की बात कर नेहरू और इंदिरा की नीतियों पर सवाल उठाए हैं- अमर सिंह
वाराणसी। वाराणसी पहुंचे अमर सिंह ने कश्मीर मुद्दे पर गुलाम नबी आजाद और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सैफुद्दीन की किताब में कश्मीर को आजादी दिए जाने की बात पर मुशर्रफ की नीतियों का समर्थन करने पर प्रहार किया है। उन्होंने कहा है कि मुझे आश्चर्य है कि गुलाम नबी और सैफुद्दीन ने मोदी की नहीं खुद नेहरू और इंदिरा की कश्मीर नीतियों पर सवाल उठा दिए हैं और जिस तरह से गुलाम नबी और सैफुद्दीन जैसे नेता काम कर रहे हैं वैसी स्थिति में मोदी जी को घबराने की जरूरत नहीं हैं। वह लोग खुद ही उनका प्रचार कर रहे हैं।

अमर सिंह ने समाजवादी पार्टी नेता आजम खान के समधी पर उनकी बहू के द्वारा लगाए गए रेप व शारीरिक शोषण के आरोपों पर चुटकी लेते हुए कहा जया प्रदा समेत कई अन्य महिलाओं की इज्जत नहीं की। जैसी करनी वैसी भरनी, आज उसका नतीजा उनको भोगना पड़ रहा है। उनकी ही बहू ने उनके ऊपर इतने गंभीर आरोप लगा दिए हैं। अखिलेश यादव पर अमर सिंह ने निशाना साधते हुए कहा कि पिता की बात को दरकिनार कर महागठबंधन में शामिल होना विनाश काले विपरीत बुद्धि वाला काम था।












Click it and Unblock the Notifications