Valentine's Day Special: पहली नजर में गांव के इस छोरे से दिल लगा बैठी अमेरिका की छोरी,फिर उठा लिया यह कदम
Valentine's Day Special Love Story: कहते हैं प्यार पूजा और समर्पण का दूसरा रूप होता है। इसे पवित्र माना गया है। जाति धर्म से ऊपर इसका दर्जा होता है। बहुत से प्रेमी प्रेमिका इसके उदाहरण हैं। आज हम एक ऐसे ही प्रेमी जोड़े की बात करने जा रहे हैं जो प्रेम का पर्याय बना हुआ है।
सुल्तानपुर का लड़का और अमेरिका की लड़की
आज हम जिस कपल की बात करने जा रहे हैं एक तरफ जहां लड़का उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले का है तो दूसरी तरफ लड़की अमेरिका की है। अब आप सोच रहे होंगे कि ये सब कब और कैसे हुआ।

Apoorva Mukhija Tattoos Story: 'कलेशी औरत' के नाम से फेमस अपूर्वा मुखीजा के शरीर पर गुदे 5 टैटू! जानें राज?
यह करने अमेरिका से भारत आईं थी युवती
अमेरिका की रहने वाली सेलेस्ट भारत में खास उद्देश्य से आई थी। बात 2013 की है। सेलेस्ट यहां भारतीय संस्कृति पर अध्ययन करने आई थी। उन्होंने उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर का दौरा किया। यहां उनकी मुलाकात शिवम श्रीवास्तव से हुई।
पहली नजर में ही शिवम को दिल दे बैठी सेलेस्ट
पहली मुलाकात में ही सेलेस्ट शिवम को दिल दे बैठी। नजर मिली और प्यार की शुरुआत हुई। दोनो में पहले बातचीत शुरू हुई। धीरे धीरे मिलने का क्रम भी हुआ। तीन साल तक एक दूसरे को समझने के बाद 2016 में दोनों ने शादी कर ली।
सेलेस्ट कहती हैं कि मैं यहां भारतीय संस्कृति पर अध्ययन करने आई थी। सच में भारतीय संस्कृति अदभुत है। सभी को समहित करने और सबका सम्मान करने वाली है। आज मैं यहां अपने परिवार के साथ बेहद खुश हूं।












Click it and Unblock the Notifications