यूपी: कॉलेज में पढ़ाने वालों के लिए खुशखबरी, यहां आवेदन करें आवेदन
इलाहाबाद। उच्च शिक्षा विभाग में एक बार फिर भर्तियों का दौर शुरू होने जा रहा है। इस बार भर्ती प्रदेश के सहायता प्राप्त महाविद्यालयों में होगी। आयोग द्वारा भेजे गए प्रस्ताव पर योगी सरकार ने मुहर लगा दी है। इस भर्ती में असिस्टेंट प्रोफेसर के कुल 534 पद है। यह भर्ती उत्तर प्रदेश उच्चतर शिक्षा सेवा चयन आयोग कराएगा। इसके लिए इसी महीने में विज्ञापन जारी किए जाने की तैयारी है। आयोग की सचिव वंदना त्रिपाठी ने बताया कि प्रदेश के सहायता प्राप्त महाविद्यालयों में बड़ी संख्या में पद खाली चल रहे हैं। जिसके सापेक्ष 534 पद पर असिस्टेंट प्रोफेसरों की भर्ती प्रक्रिया जल्द शुरू होगी।

गौरतलब है कि लंबे समय से उच्च शिक्षा विभाग में भर्तियां रुकी पड़ी हैं। बस पुरानी भर्तियों की लंबित चयन प्रक्रिया को पूरा किया जा रहा है। मौजूदा समय में विज्ञापन संख्या 46, 47 आदि को लेकर चयन प्रक्रिया आगे बढ रही है।
लंबे समय से मांग
प्रदेश के सहायता प्राप्त स्नातक एवं स्नातकोत्तर डिग्री कॉलेजों में सहायक प्रोफेसर भर्तियों को उत्तर प्रदेश उच्चतर शिक्षा सेवा चयन आयोग ही कराता है। लेकिन 2013 व 2014 की भर्तियों का रिजल्ट अभी भी अधर में लटका हुआ था। जिसके चलते लगातार खाली पदों की संख्या बढ़ती जा रही है। इन पदों को भरने के लिये लगातार सहायता प्राप्त कालेजो द्वारा मांग की जा रही थी। पिछले दिनों कालेज प्रबंधन के प्रतिनिधि मंडल द्वारा डिप्टी सीएम व सीएम से मुलाकात के बाद नई भर्ती का आश्वासन दिया गया था। जिसके क्रम में अब प्रदेश के सहायता प्राप्त महाविद्यालयों में 534 असिस्टेंट प्रोफेसरों की भर्ती प्रक्रिया शुरू होगी।
सरकार की रणनीति
गौरतलब है कि 2019 में लोकसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में यूपी का चुनाव रोजगार के मुद्दे पर BJP को प्रभावित करेगा। इसलिए यूपी में सत्तारूढ़ योगी सरकार अपनी उपलब्धियों में रोजगार व भर्तियों के नए नाम जोड़ने के लिए तेजी के साथ नौकरियां बांटना चाह रही है। इसके लिए ताबड़तोड़ भर्तियों का क्रम शुरू भी हो चुका है और उसी दिशा में अब उच्चतर शिक्षा विभाग में यह भर्ती की जानी है। फिलहाल आयोग की पहल से लंबे समय से रोजगार का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए बेहतर विकल्प मिलने वाला है।












Click it and Unblock the Notifications