योगी सरकार की कर्जमाफी: किसान का खर्चा हुआ 200 रुपए, माफ हुए 12 रुपए

योगी सरकार की कर्जमाफी: किसान का खर्चा हुआ 200 रुपए, माफ हुए 12 रुपए

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश सरकार अपनी फसल ऋण मोचन योजना के तहत किसानों के कर्ज माफ कर रही है। सरकार ने फसल ऋण माफी प्रमाण पत्र वितरण कार्यक्रम का आयोजन कर किसानों को सर्टिफिकेट भी दे दिए हैं और इसका प्रचार भी खूब कर रही है। वहीं जिन किसानों के कर्ज माफ किए गए हैं, उनमें बहुत से ऐसे हैं जिनके 90 पैसे, एक रुपए से लेकर 50 या 100 रुपए के कर्ज माफ किए गए हैं। इसे किसान अपने साथ भद्दा मजाक बता रहे हैं।

Uttar Pradesh : yogi government waives 19 paise relief to farmer as debt

बाराबंकी के किसान ने कहा- ये तो मजाक है

बाराबंकी के किसान ने कहा- ये तो मजाक है

एनडीटीवी की रिपोर्ट के मुताबिक बाराबंकी के किसान शंभूनाथ के सरकार ने 12 रुपए माफ किए हैं। शंभू का कहना है कि 13 सदस्यों को परिवार में अकेला कमाने वाला हूं, अपनी 250 रुपए की मजदूरी छोड़कर कर्जमाफी का सर्टिफिकेट मिला 12 रुपए का। अब शभूनाथ गुस्से में हैं, उनका कहना है कि दिहाड़ी का तो नुकसान हुआ ही, आने जाने में टैंपो का खर्च अलग से हो गया। उनका कहना है कि मेरा तो उल्टा 200 रुपए का नुकसान हो गया।

बैंक मैनेजर पर भी गुस्सा

बैंक मैनेजर पर भी गुस्सा

किसान शंभू का कहना है कि बैंक मैनेजर क्या इतना भी नहीं जानता कि किसका नाम कर्जमाफी के लिए भेजना है। उन्होंने कहा कि क्या कोई बैंक मैनेजर से पूछ सकता है कि उसने ऋण माफी के लिए मेरा नाम क्यों दिया। शंभूनाथ ने कहा कि उसको नहीं बुलाया जाना चाहिए था, ये गरीब मजदूर के लिए दिल तोड़ने वाला है।

भाजपा सरकार की कर्ज माफी योजना

भाजपा सरकार की कर्ज माफी योजना

योगी सरकार ने शपथ लेने के कुछ समय बाद ही लघु और सीमांत किसानों की कर्जमाफी की घोषणा की थी। ये योजना उनके लिए है, जिन्होंने एक लाख रुपये तक का कर्ज ले रखा है। करीब 12 लाख किसानों को ऋण माफी से जुड़े प्रमाण पत्र दिए गए हैं। कर्जदार किसानों के दो से लेकर तीन रुपये तक का कर्ज माफ किया गया है। किसानों के 9 पैसे, 84 पैसे, 2 रुपए, 3 रुपए, 5 रुपए, 9 रुपए, 11 रुपए, 23 रुपए तक का कर्ज माफ हुआ है। इसको लेकर किसान खफा हैं।
योगीराज में किसानों संग मजाक, कर्जमाफी समारोह में कुत्तों सा सलूक!

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+