योगीराज में किसानों संग मजाक, कर्जमाफी समारोह में कुत्तों सा सलूक!
उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ सरकार ऋणमोचन योजना के तहत किसानों का एक लाख तक का कर्ज माफ करने के लिए प्रमाणपत्र बांट रही है।
हरदोई। उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ सरकार ऋणमोचन योजना के तहत किसानों का एक लाख तक का कर्ज माफ करने के लिए प्रमाणपत्र बांट रही है। ये कर्जमाफी सर्टिफिकेट बांटने के लिए योगी सरकार के मंत्री जगह-जगह जा रहे हैं जहां किसानों की भारी भीड़ जुट रही है। प्रशासन की लापरवाही से कई किसानों के एक-दो रुपए भी माफ हुये हैं जिस वजह से इस योजना में एक तरफ योगी सरकार की किरकिरी हो रही है तो दूसरी तरफ किसानों का मजाक उड़ रहा है। हरदोई में ऋणमोचन कार्यक्रम के दौरान एक और शर्मसार करनेवाली घटना सामने आई है।

यहां किसानों को कर्जमाफी सर्टिफिकेट बांटने के कार्यक्रम के दौरान लंच की व्यवस्था की गई थी जहां उनके साथ प्रशासन ने कुत्तों सा सलूक किया। अन्नदाताओं को लंच पैकेट फेंक-फेंक कर दिए गए जिससे भारी अफरा-तफरी मच गई। लंच पैकेट लेने के लिए अन्नदाताओं को मारामारी करनी पड़ी, इससे पता चलता है कि प्रशासन की नजर इन किसानों की क्या हैसियत है?
यही नहीं, प्रशासन ने किसानों को बसों में भर-भरकर कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पहले लाया गया और उसके बाद उनके साथ अफसरों ने ऐसा सलूक किया जिसे आप वीडियो में देख सकते हैं। भूख मिटाने के लिए किसान लंच पैकेट के लिए एक-दूसरे पर गिरते दिखे। भगदड़ सी मची रही जिसमें कई लोग गिरकर दब भी गए।












Click it and Unblock the Notifications