आज वाराणसी में योगी आदित्यनाथ, मिलेगी कई बड़ी योजनाओं की सौगात
आज वाराणसी में योगी आदित्यनाथ, कई बड़ी योजनाओं की होगी शुरुआत
नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज (25 अक्टूबर) वाराणसी के दौरे पर हैं। अपने एकदिवसीय दौरे में योगी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी को कई बड़ी सौगात देने जा रहे हैं। वो योगी वाराणसी के सांस्कृतिक संकुल में नगर विकास से जुड़ी कई योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास कर रहे हैं। योगी इस दौरान किसान ऋण माफी योजना के तहत लाभ पाए लोगों को प्रमाण पत्र भी देंगे और काशी विद्यापीठ ब्लॉक को खुले में शौच से मुक्त ब्लॉक घोषित करेंगे। योगी आदित्यनाथ नालको कंपनी के 111 विद्यालयों में विकास की योजना का शुभारंभ करेंगे। योगी डोमरी गांव में चल रही मोरारी बापू की कथा में भी शामिल होंगे।
ये है मुख्यमंत्री का कार्यक्रम
10.05 बजे- राजकीय हेलीकॉप्टर से पुलिस लाइन पहुंचे।
10.15-सर्किट हाउस पहुंचे।
10.35-सांस्कृतिक संकुल में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल हुए।
11.55-डोमरी पहुंचकर रामनगर में मोरारी बापू के रामकथा में शामिल हुए।
12.50- पीएसी रामनगर हेलीपैड से चंदौली के लिए निकले।
1:00- पीटी ग्राउंड, महेंद्र टेक्निकल इं. कॉलेज, चंदौली पहुंचें।
1.10-विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण।
02.20-हेलीपैड पीटी ग्राउंड, महेंद्र टेक्निकल इं. कॉलेज से राजकीय हेलीकॉप्टर से लखनऊ के लिए वापसी।












Click it and Unblock the Notifications