UP में रेस्तरां, ढाबा और होटल चलाना अब नहीं आसान! योगी सरकार ने जारी की नई गाइडलाइन, जानें क्या-क्या बदलाव?

Yogi Government New Hotel Guidelines in UP: उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा होटलों, ढाबों और रेस्टोरेंट्स पर सख्त निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं। इन नए नियमों का उद्देश्य आम जनता के स्वास्थ्य को सुरक्षित रखना और मिलावट की घटनाओं पर रोक लगाना है।

सीसीटीवी कैमरों की अनिवार्यता, साफ-सफाई और कर्मचारियों का सत्यापन जैसे उपाय सुनिश्चित करेंगे कि खान-पान से जुड़े प्रतिष्ठान पूरी तरह से सुरक्षित और पारदर्शी तरीके से काम करें। यह कदम देश के विभिन्न हिस्सों में घटित घटनाओं को ध्यान में रखते हुए उठाया गया है, जहां खाद्य पदार्थों में मानव अपशिष्ट और गंदी चीजों की मिलावट की घटनाएं सामने आई थीं।

Uttar Pradesh Yogi Adityanath Government

मुख्यमंत्री ने आम जनता के स्वास्थ्य की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए इन प्रतिष्ठानों के नियमों में आवश्यक बदलाव के निर्देश भी दिए हैं। मतलब साफ है कि अब यूपी के होटलों, ढाबों और रेस्टोरेंट्स पर सख्त निगरानी होगी।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रमुख निर्देश:

चेकिंग और वैरिफेकशन
मुख्यमंत्री ने प्रदेश के सभी होटल, ढाबे, रेस्टोरेंट और अन्य खान-पान के प्रतिष्ठानों की सघन जांच के आदेश दिए हैं। इन प्रतिष्ठानों के संचालक और वहां कार्यरत सभी कर्मचारियों का सत्यापन अनिवार्य रूप से किया जाएगा। इस कार्यवाही को खाद्य सुरक्षा विभाग, पुलिस और स्थानीय प्रशासन की संयुक्त टीम के द्वारा तेजी से पूरा किया जाएगा।

होटलों में संचालकों के डिस्प्ले पर फोकस

मुख्यमंत्री ने यह भी निर्देश दिए कि प्रत्येक खान-पान के प्रतिष्ठान पर संचालक, प्रोपराइटर, और मैनेजर के नाम और पते प्रमुखता से डिस्प्ले किए जाने चाहिए। इससे प्रतिष्ठान की जिम्मेदारी तय होगी और किसी भी प्रकार की गड़बड़ी की स्थिति में तत्काल कार्रवाई संभव हो सकेगी।

सीसीटीवी कैमरों से लैस हों होटल
सीएम ने कहा है कि सभी होटलों, ढाबों और रेस्टोरेंट में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएं। केवल ग्राहकों के बैठने की जगह ही नहीं, बल्कि किचन और अन्य हिस्सों में भी सीसीटीवी कवरेज होनी चाहिए। इसके अलावा, यह भी सुनिश्चित किया जाए कि प्रतिष्ठान संचालक सीसीटीवी फीड को सुरक्षित रखे और आवश्यकता पड़ने पर पुलिस या प्रशासन को उपलब्ध कराए।

साफ-सफाई और सुरक्षा उपायों पर जोर
मुख्यमंत्री ने साफ-सफाई पर भी जोर दिया है। उन्होंने कहा कि खाद्य पदार्थों को तैयार करते समय और सर्विस देते समय मास्क और ग्लव्स का उपयोग अनिवार्य रूप से किया जाए। इस निर्देश का उल्लंघन करने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें- तिरुपति लड्डू विवाद का लखनऊ में असर! मनकामेश्वर मंदिर ने बाहर से खरीदे गए प्रसाद पर लगाई रोक

स्वास्थ्य हितों से खिलवाड़ करने वाले लोगों पर कार्रवाई
आम जनता के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए, खाद्य सुरक्षा और मानक अधिनियम में आवश्यकतानुसार बदलाव किए जाएंगे। खानपान के प्रतिष्ठानों में किसी भी प्रकार की लापरवाही या नियमों की अवहेलना पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वास्थ्य हितों से खिलवाड़ करने वाले लोगों पर कठोरतम कार्रवाई की जाएगी।

मिलावट के मामलों पर कड़ी नजर
मुख्यमंत्री ने हाल के दिनों में जूस, दाल, और रोटी जैसी वस्तुओं में मानव अपशिष्ट और अन्य गंदी चीजों की मिलावट की घटनाओं को गंभीरता से लिया है। उन्होंने इसे बेहद घिनौना और आम आदमी के स्वास्थ्य के लिए खतरनाक बताया। उत्तर प्रदेश में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए ठोस उपायों की आवश्यकता पर जोर दिया गया है।

नियमों में बदलाव
मुख्यमंत्री ने यह भी निर्देश दिया कि खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम में आवश्यकतानुसार संशोधन किया जाए, ताकि नियम और सख्त बनाए जा सकें। खानपान के प्रतिष्ठानों में गुणवत्ता और स्वच्छता बनाए रखने के लिए सख्त दिशा-निर्देश लागू होंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+