UP Weather: आसमान में छाए बादल, उत्तर प्रदेश के कई जिलों में हो सकती है बारिश

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के कई जिलों में आज बारिश होने के आसार हैं। मौसम विभाग ने इसके लिए अलर्ट जारी किया है। दरअसल, मॉनसून के दस्तक के बाद पूर्वी उत्तर प्रदेश के जिलों में मेघदेव खासे मेहरबान है। 21 व 22 जून को प्रदेश के जिलों में भारी बारिश के आसार हैं। राजधानी लखनऊ में भी शनिवार दोपहर 12 बजे से अगले दिन 21 जून तक भारी बारिश का पूर्वानुमान है। सुबह से सूर्यदेव बादलों के साथ अठखेलिया कर रहे हैं।

मौसम विभाग ने दी भारी बारिश की चेतावनी

मौसम विभाग ने दी भारी बारिश की चेतावनी

मौसम विभाग ने 20 जून को पूर्वी यूपी में कहीं-कहीं भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। 21 व 22 जून को राज्य के विभिन्न अंचलों में बदली-बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग के निदेशक जेपी गुप्ता ने यह भी बताया कि 23 से 25 जून के दरम्यान मानसून करवट बदल सकता है। बंगाल की खाड़ी में मानसूनी बादलों के आगे बढ़ने के अनुकूल हालात बनने में समय लग रहा है। इसके बाद ही उत्तर प्रदेश में पूर्वांचल के अलावा पश्चिम व मध्य यूपी में मानसून अच्छी बारिश हो सकती है।

तरबगंज में 9 सेंटीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई

तरबगंज में 9 सेंटीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई

वहीं, पिछले 24 घंटों में प्रदेश के पूर्वी अंचलों में कहीं सामान्य तो कहीं भारी बारिश का सिलसिला जारी रहा। इस अवधि में सबसे अधिक 9 सेण्टीमीटर बारिश तरबगंज में रिकॉर्ड की गई। इसके अलावा मुसाफिरखाना, रायबरेली में 8-8, बलिया में 7, मोहम्मदी, गाजीपुर, मुहम्मदाबाद में 4-4, डुमरियागंज, मिर्जापुर, घोरावल में 3-3, महाराजगंज, राबर्ट्सगंज, शाहगंज,पट्टी व मलिहाबाद में 2-2 सेण्टीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई।

बारिश से बेहाल हुए लोग

बारिश से बेहाल हुए लोग

मानसून की मेहरबानी से पिछले 36 घंटे की बारिश में पटना सहित राज्य कई हिस्से बेहाल हो चुके हैं। जगह जगह जलजमाव की भारी परेशानी है। गुरुवार की सुबह 8.30 बजे से शुक्रवार की सुबह तक पटना में जहां 83.4 मिमी बारिश हुई वहीं शुक्रवार को भी दिन में 11.2 मिमी बारिश दर्ज की गई। इस सीजन की अबतक की सबसे ज्यादा बारिश ने पटना सहित कई शहरों के जनजीवन पर असर डाला है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+