यूपी: सीएम पर सस्पेंस बरकरार लेकिन शपथग्रहण का समय बदला, जानिए अब कब होगा
आपको बता दें कि शपथ ग्रहण समारोह में पीएम मोदी भी शामिल होंगे। हालांकि सूबे की कमान किसके हाथ में होगी यह अभी साफ नहीं हो पाया है।
लखनऊ। उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री कौन होगा, बस इसे छोड़कर सबकुछ फिक्स हो चुका है। जी हां 19 मार्च को शपथ ग्रहण होगा और आज शाम तक मुख्यमंत्री के नाम को लेकर चल रहा सस्पेंस भी खत्म हो जाएगा। लेकिन इस बीच एक बड़ी खबर ये आ रही है कि शपथग्रहण समारोह का समय बदल दिया गया है। जो पहले सुबह 11 बजे होना था वो अब दोपहर 2:15 बजे होगा।

आपको बता दें कि शपथ ग्रहण समारोह में पीएम मोदी भी शामिल होंगे। हालांकि सूबे की कमान किसके हाथ में होगी यह अभी साफ नहीं हो पाया है। सूत्रों के हवाले से जो खबर मिल रही है उसके मुताबिक रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा का नाम इस रेस में सबसे आगे है। कहा तो यह भी जा रहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में मुख्यमंत्री समेत 20 मंत्री भी शपथ लेंगे। इसे भी पढ़ें- तय हो गया यूपी के CM का नाम, जानिए किसके नाम पर लगी मुहर!
बाद में मंत्रिमंडल का विस्तार किया जाता रहेगा। सियासी फिजाओं में करीब 20 नाम जो कि मंत्री के तौर पर टीम में हो सकते हैं, उनको लेकर चर्चा की जाती रही।भाजपा के सूत्रों के मुताबिक सुरेश खन्ना, सूर्यप्रताप शाही, धर्मपाल सिंह, चौधरी भूपेंद्र सिंह, सतीश महाना, चेतन चौहान, श्रीकांत शर्मा, संगीत सोम, सुरेश राणा, पंकजसिंह, जगन प्रसाद गर्ग, स्वामी प्रसाद मौर्य, कमलेश सैनी, स्वाती सिंह, रीता बहुगुणा जोशी, कृष्णा पासवान, हृदयनारायण दीक्षित, ओमप्रकाश राजभर, आरके वर्मा, आशुतोष टंडन, महेशचंद्र गुप्ता, बृजेश प्रजापति, रामचंद्र यादव, जयप्रकाश निषाद, राम सोनकर, अनुराग सिंह, फागू चौहान, रमाकांत कुशवाहा में से 20 लोगों को कैबिनेट और राज्य मंत्री बनाया जा सकता है जिसमें जाति और क्षेत्रों का संतुलन बनाने की कोशिश भाजपा नेतृत्व करेगा।












Click it and Unblock the Notifications