तय हो गया यूपी के CM का नाम, जानिए किसके नाम पर लगी मुहर!
मुख्यमंत्री के ऐलान के बाद कैबिनेट को प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्या, सुनील बंसल और ओम माथुर मिलकर तय करेंगे।
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में प्रचंड बहुमत लेने के बाद बीजेपी में मुख्यमंत्री फाइनल करने की जद्दोजहद चल रही है। चुनाव के नतीजों के अगले दिन से ही यूपी में मुख्यमंत्री किसे बनाया जाए इस बात को लेकर बैठकों का दौर चल रहा है, लेकिन तस्वीर अभी कुछ साफ नहीं हो पाई है। इस बीच सूत्रों के हवाले से खबर ये आ रही है कि मोदी सरकार में मंत्री मनोज सिन्हा के नाम पर पार्टी हाईकमान ने मुहर लगा दी है।

मनोज सिन्हा का उत्तरप्रदेश का मुख्यमंत्री बनना लगभग-लगभग तय माना जा रहा है। यूपी के सीएम को लेकर दिल्ली में हुई बीजेपी की बैठक में अंदर की खबर ये बताई जा रही है कि मनोज सिन्हा के नाम पर मुहर लग गई है और अब बस औपचारिक ऐलान बाकी है। वहीं जो खास बात बतायी जा रही है वो ये है कि मुख्यमंत्री के ऐलान के बाद कैबिनेट को प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्या, सुनील बंसल और ओम माथुर मिलकर तय करेंगे। जरूर पढ़ें- यूपी: CM के नाम का ऐलान करने को तैयार बीजेपी, ये है संभावित मंत्रिमंडल की लिस्ट!
इस बीच खबर आ रही है कि 18 मार्च को लखनऊ में भाजपा के विधायकों की बैठक होगी, जिसमें मशविरे के बाद मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा की जा सकती है। इस बैठक में पर्यवेक्षक के तौर पर वेंकैया नायडू और भूपेंद्र यादव भी उपस्थित रहेंगे। खास बात ये है कि भाजपा 18 मार्च का दिन विजय उत्सव के रूप में मनाएगी। इसके तहत दिन भर प्रदेश के हर जिले में तमाम कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिसमें सांसदों से लेकर पार्टी पदाधिकारियों तक को शिरकत करनी है।
-
Noida Clash: हंगामे के बाद देर रात तक चली बैठक, सैलरी हाइक-वीक ऑफ पर अड़े कर्मचारी, क्या निकलेगा समाधान? -
Samrat Choudhary: बिहार में सम्राट चौधरी बने सीएम , भाजपा खेमा खुशी से झूमा, NDA के सहयोगी दल भी हुआ गदगद -
तमिलनाडु के लिए BJP का घोषणापत्र जारी, महिलाओं को हर महीने ₹2000, तीन FREE गैस सिलेंडर और ब्याज-मुक्त लोन -
Rajya Sabha Deputy Chairman Election: 17 अप्रैल को होगा राज्यसभा के उपसभापति चुनाव, फिर बाजी मारेंगे हरिवंश? -
Nari Shakti Vandan Act क्या है? BJP ने सांसदों को जारी किया व्हिप, कांग्रेस ने सर्वदलीय बैठक की मांग -
Asha Bhosle: कौन होगा आशा भोसले का उत्तराधिकारी? किसको मिलने वाली है अरबों की संपत्ति, दो नाम रेस में सबसे आगे -
MI vs RCB: वानखेड़े में पसरा सन्नाटा, रोहित शर्मा लाइव मैच से बैटिंग छोड़ गए, आखिर क्या है कारण -
16 की उम्र में आशा भोसले ने लता दीदी के सेक्रेटरी से की शादी, पति ने घर से निकाला, RD Burman ने थामा हाथ -
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच'












Click it and Unblock the Notifications