खुशखबरी : यूपी में शिक्षक करा सकेंगे मनचाही जगह तबादला, इस तरह करें ऑनलाइन आवेदन
इलाहाबाद। अपने घर से दूर दूसरे जिलों में टीचर की नौकरी कर रहे सहायक अध्यापकों के लिए सुनहरा मौका आ गया है । उनका ट्रांसफर अब उनके मनचाहे जिले में हो सकेगा। इसके लिए बस उन्हें ऑनलाइन आवेदन करना होगा। लगभग 48000 शिक्षकों को मनचाही पोस्टिंग मिलनी है और इसके लिये आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। गौरतलब है कि बेसिक शिक्षा परिषद द्वारा यह व्यवस्था की गई है कि शिक्षक अपने मनचाहे जिले में पोस्टिंग के लिए आवेदन करें।

मंगलवार दोपहर बाद से आवेदन प्रक्रिया शुरु
आवेदन बेसिक शिक्षा परिषद की आधिकारिक वेबसाइट upbasiceduparishad.gov.in पर किया जा सकता है। मंगलवार दोपहर बाद से ही आवेदन प्रक्रिया शुरु हो चुकी है और 23 जनवरी तक शिक्षक आवेदन कर सकेंगे। आवेदन करने के बाद टीचर को अपना प्रिंटआउट भी वेबसाइट से प्रिंट कर लेना है और 25 जनवरी तक अपने बीएसए कार्यालय में आवेदन की प्रति जमा करनी है। 27 जनवरी को काउंसलिंग होगी और उसके बाद टीचरों को उनके मनचाहे जिले में तैनाती मिल सकेगी।

नये सत्र में नयी तैनाती
बेसिक शिक्षा परिषद की मंशा के अनुरूप नये सत्र की शुरुआत में टीचरों को उनके पंसदीदा जिले में नौकरी मिल जायेगी। क्योंकि अंतर जनपदीय तबादले की सूची का फरवरी में प्रकाशित होगी। ऐसे में 1 अप्रैल से शुरू हो रहे नये सत्र से पहले आवेदन करने वाले शिक्षक अपने पसंदीदा जिले में नौकरी कर सकेंगे। इस पूरी प्रक्रिया की सबसे अहम बात यह कि इस सुविधा का लाभ वहीं शिक्षक उठा पाएंगे जिनका अध्यापन का कार्यकाल कम से कम 5 साल का हो चुका हो।

कैसे करे आवेदन
सबसे पहले आप बेसिक शिक्षा परिषद की आधिकारिक वेबसाइट upbasiceduparishad.gov.in पर जाये। यहां आपको "स्थानांतरण हेतु आवेदन" का लिंक लिखा दिखेगा, इस पर क्लिक करिये, अब एक नया पेज खुलेगा। यहां आपको दिये सभी काॅलम भरने हैं। जिसमे सबसे पहले अपने मौजूदा तैनाती वाले जिले को चुने फिर बैंक एकाउंट नंबर, तीसरे नंबर पर पैन कार्ड नंबर भरना है और अंत में सिक्योरिटी कोड डालकर सबमिट पर क्लिक करना है।
इसके बाद आपके सामने स्थानांतरण वाले जिले को चुनने का विकल्प आयेगा। उसे भरिये और फिर सबमिट कर दीजिये। यहां इस बात का ध्यान रखिये कि आवेदन में बैंक एकाउंट नंबर वही डाले जिसमे सैलरी आती है। अंत में आपको फिर से वेबसाइट पर वापस आना है और आवेदन प्रिंट करने वाले आप्शन पर क्लिक करना है। आवेदन वाली प्रक्रिया दोहरानी है और उसे प्रिंट कर लेना है।
-
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
VIDEO: सुरों की 'देवी' को विदा करने पहुंचे क्रिकेट के भगवान! आशा भोंसले को देख फूट-फूटकर रो पड़े सचिन












Click it and Unblock the Notifications