Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

शराब पीकर रोज देता था गोली मारने की धमकी, फिर एक दिन मार ही दी गोली

शाहजहांपुर। यूपी के शाहजहांपुर में एक सिरफिरे शराबी पति ने पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी। पत्नी का कुसूर बस इतना था की वह अपने पति को शराब पीने से रोका करती थी। इतना ही नहीं शराबी पति अपनी पत्नि पर शक भी करता था। आज पत्नी के शराब पीने के विरोध करने पर पति ने गोली मारने की धमकी दी और फिर लाइसेंसी बंदूक से गोली मार दी। पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई। घटना को अंजाम देने के बाद पति फरार हो गया। फिलहाल सूचना के बाद मौके पर पहुची पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

wife forced to stop drinking, husband shot his wife

जानकारी के अनुसार, घटना थाना रौजा के दोरास गांव की है। यहां के रहने वाले किशान दिनेश की शादी मंगेश नाम की महिला से हुई थी। दोनों के तीन बच्चे हैं। दिनेश को शराब की लत थी जिसका पत्नी विरोध करती थी। शराब पीने के बाद पति आये दिन पत्नी से मारपीट करता था। विरोध करने पर पत्नी को बात-बात पर गोली मारने की धमकी देता था।

ये भी पढ़ें- बदला पूरा करने के लिए 'दुश्मन परिवार' की लड़की से किया गया सामूहिक बलात्कार

परिजनों के मुताबिक आज जब पत्नि खाना बनाने जा रही थी। तभी पति शराब पीकर घर आया और पत्नी से गालीगलौज और मारपीट करने लगा। पत्नी ने विरोध किया तो आज फिर पति गोली मारने की धमकी देने लगा। यही विवाद आगे बढ़ गया और पति ने घर मे रखी लाइसेंसी बंदूक निकालकर पत्नी को गोली मार दी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी शराबी पति फरार हो गया।

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। एसपी सिटी दिनेश त्रिपाठी ने बताया कि पति ने विवाद के बाद पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी पति की तलाश शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें- शिमला ट्वॉय ट्रेन से सफर करने वालों के लिए आई एक बड़ी खबर

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+