प्रेमिका की चाहत में 8 दिन तक रामकथा में श्रद्धालुओं की सेवा की, 9वें दिन पड़ोसी के घर कर दिया ऐसा कांड
शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश में शाहजहांपुर के थाना जलालाबाद इलाके से एक प्रेमी द्वारा चोरी की ऐसी कहानी सामने आई है, जिसके बारे में सुन हर कोई हैरान है। एक ऐसा प्रेमी जिसने पुलिस की नाक के नीचे न सिर्फ अपनी प्रेमिका के लिए ख्वाहिश पूरी की, अपितु पड़ोसी का पूरा घर भी साफ कर दिया। प्रेमिका के लिए 'चोरी-कांड' के 17 दिन बाद पुलिस इस मामले का खुलासा कर पाई है, जो चौंकाने वाला है।

8 दिन कथा में की भक्तों की सेवा करते हुए रेकी की
एसपी एस. चिनप्पा के मुताबिक, आज से 17 दिन पहले थाना जलालाबाद के 10-12 कदम की दूरी पर एक घर में ही चोरी हुई। चोरी को अंजाम देने के लिए उस घर के पड़ोस में ही रह रहे एक शख्स ने अपने 3 साथियों की मदद ली। उसने 8 दिन तक उस घर के अंदर रेकी की। इन 8 दिनों के दौरान यहां रामकथा हो रही थी, जिसमें यह चोर भक्तों की सेवा करता रहा। 8 दिन बाद जब उक्त के लोग सपरिवार तीर्थयात्रा पर निकल गए तो चोर अपने साथियों के साथ घर के अंदर दाखिल हुआ। उसके बाद 40 हजार की नकदी, लाखों के जेवरात और अन्य सामान चुराए।

पकड़े जाने पर सुनाई गर्लफ्रेंड वाली कहानी
पकड़े जाने के बाद चोर बताया कि अपनी गर्लफ्रेंड की चाहत में ये चोरी की। उसने कहा कि उस पर पहले भी मुकदमा हुआ था, उस पर होने वाले खर्च को पूरा करने के लिए भी यह चोरी जरूरी थी। वहीं, प्रेमिका को लेकर कहा कि गर्लफ्रेंड की जरूरतें काफी पैसों से पूरी हो पाती हैं। नकदी तो मेरे घूमने-फिरने में खत्म हो गई। अब चोरी किए हुए आभूषण ही हैं।

पुलिस ने 2 और चोरों को तलाशना शुरू किया
फिलहाल पुलिस ने चोर की निशानदेही से चोरी हुआ जेवर बरामद किया है। दो को पकड़ने के बाद पुलिस दो और चोरों को खोज रही है। उक्त चोर के साथ ने यह भी बताया कि जहां चोरी हुई वह घर हरिओम का है। 1 नवंबर की रात हरिओम अपने परिवार के साथ बनारस तीर्थयात्रा पर गया था। यात्रा से पहले हरिओम ने घर में 8 दिन तक रामकथा करवाई थी। रामकथा को सुनने के लिए इलाके के कई लोग वहां आते थे। तभी सोनू भी आने लगा। सोनू ने ही चोरी करने के लिए रामकथा में आने वाले भक्तों को चाय-पानी पिलाने की जिम्मेदारी ले ली। चोरी वाली रात सोनू अपने साथी श्यामवीर, रजनीश और जितेंद्र के साथ हरिओम के घर को निशाना बनाया।












Click it and Unblock the Notifications