Mainpuri By elections Results: सही साबित हुई धर्मेंद्र यादव की भविष्यवाणी ,बीजेपी प्रत्याशी अपने बूथ पर हारे

गुजरात और हिमाचल प्रदेश अलावा देश में सात विधानसभा और लोकसभा सीटों पर उपचुनाव हो रहे हैं। यूपी में दो विधानसभा और एक लोकसभी सीट पर उपचुनाव हुआ था। जिसके परिणाम आज आ रहे हैं। मैनपुरी सीट से समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव चुनाव लड़ रही है। इस सीट पर सपा बीजेपी से काफी आगे चल रही है। ये सीट मुलायम सिंह के निधन के बाद खाली हुई थी।
बीजेपी ने इस सीट पर पूर्व समाजवादी पार्टी नेता रघुराज सिंह शाक्य को मैदान में उतारा था। जिसके बाद इस सीट पर बीजेपी ने पूरी ताकत से चुनाव लड़ा था। बीजेपी लगातार जीत के दावे कर रही थी। लेकिन समाजवादी पार्टी ने चुनाव से पहले ही कह दिया था कि, वह ये सीट जीतने वाले हैं। फिलहाल डिंपल यादव इस सीट पर 1.5 लाख वोटों से आगे चल रही हैं। इसी बीच अखिलेश यादव के चचेरे भाई और पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव की चुनाव से पहले की गई भविष्यवाणी सही साबित होती दिख रही है।
चुनाव प्रचार के दौरान धर्मेंद्र यादव ने एक न्यूज चैनल से बात करते हुए दावा किया था कि, बीजेपी के प्रत्याशी रघुराज सिंह शाक्य अपने बूथ से चुनाव हार जाएंगे। धर्मेंद्र यादव ने कहा था कि, मैं बड़ी बात नहीं कहना चाहता हूं, लेकिन मेरी ये बात रिकॉर्ड में रखिएगा। बीजेपी के उम्मीदवार जिनका पैतृक गांव धौलपुर है। उस गांव से रघुराज सिंह शाक्य और भारतीय जनता पार्टी हारकर आएगी। ये बात आप रिकॉर्ड में रखिएगा, 8 दिसंबर को नतीजे आने के बाद बात करिएगा आकर।
बता दें कि बीजेपी उम्मीदवार रघुराज सिंह शाक्य अपने बूथ से 187 मतों से चुनाव हार गए हैं। रघुराज सिंह शाक्य अपना बूथ भी नहीं जीत पाए है। हार के बाद रघुराज सिंह शाक्य ने समाजवादी पार्टी पर बूथ कैप्चरिंग का आरोप लगाया है। फिलहाल डिंपल यादव इस सीट पर डेढ़ लाख से अधिक मतों के अंतर से आगे चल रही है। उनकी इस सीट पर जीतना तय माना जा रहा है।
-
HS Phoolka joins BJP: 1984 के जख्मों पर मरहम लगाने वाले 'हाथ' ने थामा 'कमल', कौन हैं एच.एस. फूलका? -
Assam Election में BJP का मास्टर प्लान! UCC से 2 लाख नौकरी तक, संकल्प पत्र में इन वादों ने बढ़ाई चुनावी गर्मी -
West Bengal Polls 2026: 'स्टूडेंट बनना चाहता हूं', क्यों भाजपा में शामिल हुए Leander Paes? -
Alka Yagnik की हालत बिगड़ी? खतरनाक बीमारी ने किया ये हाल, छलका सिंगर का दर्द, कहा- दुआ मांगो -
Love Story: 38 साल से पति से अलग रहती हैं Alka Yagnik, क्यों अकेले जी रहीं जिंदगी? अब दर्दनाक हुई हालत -
Alka Yagnik Caste: क्या है सिंगर अलका याग्निक की जाति? खतरनाक बीमारी से जूझ रहीं गायिका मानती हैं कौन-सा धर्म? -
'इंटीमेट सीन के दौरान उसने पार की थीं सारी हदें', Monalisa का बड़ा बयान, सेट पर मचा था ऐसा हड़कंप -
Rakesh Bedi Caste: धुरंधर में पाकिस्तान को उल्लू बनाने वाले 'Jameel' किस जाति से? ठगी का शिकार हुई पत्नी कौन? -
RBSE Topper: रिजल्ट से 10 दिन पहले थम गईं निकिता की सांसें, 12वीं की मार्कशीट में चमकता रह गया 93.88% -
Leander Paes: तीन अभिनेत्रियों संग रहा लिवइन रिलेशन, बिना शादी के बने पिता, घरेलू हिंसा का लगा था आरोप -
Vaibhav Suryavanshi के पास सात समंदर पार से आया ऑफर! टैलेंट पर फिदा हुआ ये देश, कहा- हमारे लिए खेलो -
LPG Price Today: कुकिंग गैस की दरें ऊंचे स्तर पर, आपके शहर में आज कहां पहुंचा रेट?












Click it and Unblock the Notifications