दुल्‍हा नहीं सुना पाया दो का पहाड़ा तो दुल्‍हन ने लौटाई बारात और.....

महोबा, 3 मई: आपने अब तक कई वाकया सुने होगे कि दुल्‍हन ने वर पक्ष द्वारा अचानक दहेज की डिमांड के कारण मंडप से बारात वापस कर दी, लेकिन शायद ही कभी सुना होगा कि किसी दुल्‍हन ने पढ़ाई में कमजोर दुल्‍हें की बारात वासप लौटा दी हो। उत्‍तर प्रदेश में ऐसा ही मामला सामने आया है कि जिसमें दुल्‍हें को दो का पहाड़ा नहीं आता था इससे गुस्‍सा होकर दुल्‍हन ने शादी से इंकार कर दिया और बारातियों को बिना दुल्‍हन के ही बैरंग वापस लौटना पड़ा।

दुल्‍हा नहीं सुना पाया दो का पहाड़ा तो दुल्‍हन ने लौटाई बारात

दुल्‍हा नहीं सुना पाया दो का पहाड़ा तो दुल्‍हन ने लौटाई बारात

बता दें कोरोना महामारी ने देश भर में कोहराम मचा रखा है। कोरोना वायरस से बचाव के लिए कई घरों में लोगों की शादी आगे पोस्‍टपोन कर दी गई है। वहीं कुछ बेपरवाह लोग अभी भी आयोजन कर रहे हैं। इन्‍हीं आयोजन में से एक शादी उत्‍तर प्रदेश के महोबा में होनी थी लेकिन दुल्‍हन ने दुल्‍हें को शादी के मंडप से वापस भेज दिया।

दुल्‍हन ने दुल्‍हे से कहा 2 का पहाड़ा सुनाओ तब जयमाल डालूंगी

दुल्‍हन ने दुल्‍हे से कहा 2 का पहाड़ा सुनाओ तब जयमाल डालूंगी

दरअसल, महोबा के पनवाड़ी कस्‍बे में धूमधाम से बारात लेकर लड़का शादी करने पहुंचा था। बारात के आने पर लड़की वालों ने वर पक्ष की आवभगत की। शादी में आए मेहमानों की हंसी मजाक के बीच जब दुल्‍हा स्‍टेज पर पहुंचा तो दुल्‍हन ने जयमाल डालने से पहले दुल्‍हे का टेस्‍ट ले डाला। दुल्‍हन ने दुल्‍हे से कहा 2 का पहाड़ा सुनाओ तब जयमाल डालूंगी लेकिन वो नहीं सुना पाया। दुल्‍हन के ओरल टेस्‍ट में दुल्‍हा फेल हो गया तो तुरंत लड़की ने पढ़ाई में कमजोर दुल्‍हें से शादी करने से इंकार कर दिया। कुछ ही मिनटों में शादी का माहौल तनाव भरा हो गया।

लड़की ने पढ़ाई में कमजोर दुल्‍हे से शादी करने से इनकार कर दिया

लड़की ने पढ़ाई में कमजोर दुल्‍हे से शादी करने से इनकार कर दिया

बारात चौखट पर आ चुकी थी इस कारण मेहमानों, रिश्‍तेदारों ने लड़की को बहूत समझाया कि वो शादी कर ले लेकिन लड़की ने पढ़ाई में कमजोर दुल्‍हे से शादी करने से इनकार कर दिया। लोगों ने घंटों मिन्‍नत की लेकिन लड़की नहीं मानी। जिसके बाद ये मामला पुलिस के पास पहुंच गया और बारात को बिना दुल्‍हन के ही वापस जाना पड़ा।

पुलिस के मनाने पर भी नहीं मानी दुल्‍हन, पैसा लिया वापस

पुलिस के मनाने पर भी नहीं मानी दुल्‍हन, पैसा लिया वापस

बात दें दुल्‍हे के हाव भाव देखकर दुल्‍हन को शक हुआ था इसलिए उसने जयमाला से पहले ये शर्त रखी थी। शादी में आए मेहमानों और दोनों पक्षों ने सोचा कि दुल्‍हन मजाक कर रही है। दुल्‍हन ने सबसे पहले दुल्‍हें से पूछा कितना पढ़े हो? पहले दो का पहाड़ा सुनाओ तो लड़का ये सुनकर सकपका गया और भरी महफिल में उसके चेहरे का रंग उड़ गया। लड़की की लोगों ने रात भर लाख चिरौरी की लेकिन वो शादी के लिए तैयार नहीं हुई। पुलिस ने भी लड़की को मनाया लेकिन वो नहीं मानी और लड़के वालों को दहेज में लिए पैसे भी वापस करने पड़े।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+