Uttar Pradesh Lok Sabha Chunav Result: यादवों के गढ़ में मुलायम परिवार की पांचों सीटों पर कौन जीता चुनाव?

Uttar Pradesh LS Election Result: यूपी में समाजवादी पार्टी की अगुवाई वाले इंडिया ब्लॉक ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया है। पिछली बार से भाजपा की अगुवाई वाले एनडीए गठबंधन को राज्य में काफी बड़ा झटका लगा है।

समाजवादी पार्टी ने इस बार यूपी में सिर्फ 5 यादव उम्मीदवारों को उतारा था और ये सारी सीटें सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव के परिवारों को मिली थीं। इन सभी सीटों पर समाजवादी पार्टी ने बीजेपी को हरा दिया है।

lok sabha chunav

कन्नौज से अखिलेश यादव जीते
कन्नौज सीट की बात करें तो सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने यहां भाजपा के सुब्रत पाठक को हराने में सफलता पाई है। अखिलेश यहां पर 1,70,922 वोटों से चुनाव जीते हैं। यहां बीएसपी के इमरान बिन जफर तीसरे नंबर पर रहे है।

मैनपुरी में डिंपल यादव की जीत
अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव को मैनपुरी में में बड़ी जीत मिली है। यहां पर उन्होंने बीजेपी के जयवीर सिंह को 2,21,639 वोटों से हराया है। यहां बसपा के शिव प्रसाद यादव तीसरे नंबर पर रहे हैं।

आजमगढ़ में धर्मेंद्र यादव ने लिया उपचुनाव में हार का बदला
इसी तरह से आजमगढ़ में सपा के धर्मेंद्र यादव ने बीजेपी के दिनेश लाल यादव 'निरहुआ' से उपचुनाव में हार का बदला ले लिया है। समाजवादी पार्टी ने बीजेपी को इस सीट पर 1,61,035 वोटों से हराया है। यहां भी बीएसपी के एमएस अंसारी तीसरे नंबर रहे।

फिरोजाबाद सीट से अक्षय यादव जीते
इसी तरह से फिरोजाबाद सीट पर समाजवादी पार्टी के अक्षय यादव ने 89,312 मतों से जीत दर्ज की है। यहां भाजपा के विश्वदीप सिंह को उनसे हार का सामना करना पड़ा है। बीएसपी के चौधरी बशीर यहां भी तीसरे स्थान पर रहे।

बदायूं में सपा के आदित्य यादव की जीत
बदायूं सीट से भी मुलायम परिवार के लिए अच्छी खबर है। यहां काफी देर तक भारतीय जनता पार्टी के दुर्विजय सिंह शाक्य से पिछड़ने के बाद समाजवादी पार्टी के आदित्य यादव ने उन्हें 34,991 वोटों से हरा दिया है। यहां भी तीसरी नंबर पर बीएसपी रही, जिसके उम्मीदवार मुस्लिम खान लगातार पीछे रहे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+