UP Lok Sabha Chunav Voting: यूपी के इन लोगों ने क्यों किया मतदान का बहिष्कार? जानिए पूरा मामला

Uttar Pradesh Lok Sabha Election Voting: उत्तर प्रदेश की 8 लोकसभा सीटों पर शुक्रवार सुबह से ही मतदान हो रहा है। नौ बजे तक 11.67 फीसदी मतदान हो चुका है। सबसे अधिक अमरोहा तो सबसे कम मथुरा में मतदान हुआ है। इसके साथ ही इन लोकसभा क्षेत्रों में स्थित कई जगहों पर लोगों ने मतदान का बहिष्कार किया है। इन लोगों की अपनी समस्याएं हैं।

विकास कार्य न होने से नाराज हुए लोग बागपत में छपरौली विधानसभा के इब्राहिमपुर गांवड़ी गांव के मतदाताओं ने चुनाव का बहिष्कार किया। करीब 775 मतदाताओं के गांव में विकास कार्यों की अनदेखी चुनाव बहिष्कार की वजह बनी।

up

ट्रांसफार्मर की समस्या बरकरार राया क्षेत्र के नगला चिकन गांव में विद्युत ट्रांसफार्मर की समस्या लगातार बनी हुई है। इसको लेकर ग्रामीणों ने मतदान का बहिष्कार किया। सुबह से अभी तक केवल दो वोट पड़े हैं।

सड़क खराब होने की वजह से बहिष्कार नौहझील क्षेत्र के बसाऊ गांव की सड़क बेहद खराब है। इससे शहर गांव की दूरी काफी बढ़ गई है। इसकी वजह से लोगों ने मतदान से भी दूरी बना ली है। यहां कुल 287 मतदाता हैं। सुबह से अब तक एक भी वोट नहीं डाला गया है।

क्षेत्र में विकास न होने से नाराजगी राधारानी की ननिहाल मुखराई गांव के मतदाताओं मतदान का बहिष्कार कर दिया है। सुबह 8 बजे तक एक भी वोट नहीं डाले गए। 18 अप्रैल को बैठक के बाद मतदान न करने का निर्णय लिया था।

सड़क बनी समस्या अमरोहा लोकसभा की हसनपुर विधानसभा के झुंडी माफी गांव में सड़क निर्माण को लेकर ग्रामीणों ने चुनाव का बहिष्कार कर दिया। ग्रामीण मतदान केंद्र पर वोट डालने के लिए जाने से साफ इनकार कर दिया। इसकी सूचना मिलने पर एसडीएम भगत सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों को समझाकर शांत किया। करीब एक घंटे तक यहां मतदान प्रभावित रहा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+