UP Lok Sabha: 6वें चरण के लिए 25 मई को होगा मतदान,मेनका गांधी,जगदंबिका पाल सहित इन नेताओं की प्रतिष्ठा दांव पर
Uttar Pradesh Lok Sabha Chunav 2024: लोकसभा चुनाव के 6वें चरण के लिए 25 मई को मतदान होगा। इसमें उत्तर प्रदेश की 14 लोकसभा सीटों पर मतदान होना है। इस चरण में कई दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर है।
6वें चरण में इन सीटों पर होगा मतदान
उत्तर प्रदेश की जिन सीटों पर शनिवार को मतदान होना है। उनमें सुलतानपुर, प्रतापगढ़, फूलपुर, इलाहाबाद, अम्बेडकरनगर, श्रावस्ती, डुमरियागंज, बस्ती, संतकबीरनगर, लालगंज, आजमगढ़, जौनपुर, मछलीशहर,भदोही शामिल हैं।

इनकी प्रतिष्ठा दांव पर
छठे चरण में भाजपा के मेनका गांधी, साकेत मिश्रा, जगदंबिका पाल, दिनेश लाल यादव निरहुआ और रितेश पांडेय जैसे बड़े प्रत्याशियों की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है।
Gorakhpur Lok Sabha Seat Ground Report: सीएम सिटी गोरखपुर की महिलाओं ने बताए क्या हैं चुनाव में उनके मुद्दे?
कई सीटों पर कड़ा मुकाबला देखने को मिल रहा है। मेनका गांधी सुल्तानपुर सीट से चुनाव लड़ रही है। यहां से इंडिया गठबंधन के सपा प्रत्याशी है रामभुआल निषाद । आजमगढ़ में भाजपा प्रत्याशी और भोजपुरी फिल्म कलाकार दिनेश लाल यादव निरहुआ और समाजवादी पार्टी के धर्मेन्द्र यादव के बीच मुकाबला है। वहीं डुमरियागंज लोकसभा सीट पर बीजेपी के जगदंबिका पाल व इंडिया गठबंधन के सपा प्रत्याशी कुशल तिवारी जो हरिशंकर तिवारी के बेटे हैं के बीच है।












Click it and Unblock the Notifications