Gorakhpur Lok Sabha Seat Ground Report: सीएम सिटी गोरखपुर की महिलाओं ने बताए क्या हैं चुनाव में उनके मुद्दे?
Ground Report Gorakhpur Lok Sabha Seat Uttar Pradesh: लोकसभा चुनाव पांच चरणों में संपन्न हो चुका है। सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ के गृह जनपद गोरखपुर एक जून को मतदान है। वन इंडिया हिंदी टीम ने गोरखपुर के नाथपुरम कॉलोनी की महिलाओं से बात की और मतदान से पूर्व उनके मुद्दे क्या हैं यह जाना। यह क्षेत्र शहर विधानसभा में पड़ता है और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इसी सीट से विधायक हैं।
विकास तो हुआ है लेकिन इन क्षेत्रों में काम की जरुरत
रश्मि बताती हैं कि गोरखपुर में विकास की गति अच्छी है लेकिन कुछ क्षेत्रों में अभी भी विकास की जरुरत है। योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर की पूरी तस्वीर बदलकर रख दी है। हर क्षेत्र में योगी जी ने विकास कार्य किए हैं। महिलाओं के लिए बहुत काम किए हैं। इन्होंने कहा कि बेरोजगारों की संख्या बढ़ रही है। इस पर सरकार को काम करना चाहिए।

अब काफी सुरक्षित महसूस करते हैं
मधु कहती हैं कि मोदी और योगी जी दोनों बहुत अच्छे हैं। इनकोे लाना हम लोगों के लिए बहुत जरुरी है। बेटियां और महिलाएं पहले से सुरक्षित हुई हैं। कही आने जाने में अब नहीं सोचना पड़ता है। पहले महिलाओं से चेन छीन लेना , धक्का दे देना ऐसी घटनाएं शहर में बहुत होती थी लेकिन अब इससे राहत है।
Recommended Video
मंहगाई कम हो पूनम कहती हैं कि मुद्दे तो कई हैं और मतदान भी करना है। मोदी और योगी जी के काम अच्छे हैं। लेकिन मंहगाई से थोड़ी राहत मिले। मंगहाई कम करने के लिए सरकार को काम करना चाहिए। ये कहती हैं कि गरीब तो गरीब है ही अमीर और अमीर होते जा रहे हैं। सबसे बुरा हाल मध्यम वर्ग का है। सरकार को इस वर्ग के लिए कुछ करना चाहिए।
इस बार फिर बने मोदी सरकार
प्रीति सिंह कहती हैं कि मोदी-योगी जी का काम बहुत अच्छा है। शिक्षा, स्वास्थ्य,सड़क हर क्षेत्र में इन्होंने अच्छा काम किया है। हम चाहते हैं कि फिर से मोदी सरकार बने। इन्होंने कहा कि महिलाएं व लड़कियां इस समय बहुत सुरक्षित महसूस कर रहे हैं।
विदेशों में बढ़ा सम्मान
रागिनी कहती हैं कि इस बार भी सरकार बीजेपी की ही बनेगी । सीटे बढ़ घट सकती हैं। सरकार के सारे काम अच्छे हैं। सवा सौ करोड़ का परिवार है। एक मुखिया परिवार में पांच लोगों को तो संतुष्ट रख नहीं पा रहा है तो सवा सौ करोड़ को खुश रखना बहुत कठिन काम है। लेकिन हमारे लिए सबसे बड़े गौरव की बात है कि विश्व मंच पर भारत का सम्मान बढ़ा है हमारा सम्मान बढ़ा है। आज भारत को जिस सम्मान से देखा जा रहा है वह पहले नहीं हुआ। सीएम योगी के सारे काम शहर में अच्छे हैं।

योगी जी के साथ हैं
विभा कहती हैं कि गोरखपुर का योगी जी ने बहुत विकास किया है। हम उनके साथ है। फिर से मोदी सरकार बने हम यही चाहते हैं।
रोजगार पर ध्यान देने की जरुरत
गीता कहती हैं कि विकास अच्छा है लेकिन रोजगार पर ध्यान दे। बच्चों को नौकरी दें। इस क्षेत्र में काम करने की जरुरत है।
मोदी योगी के काम अच्छे पर स्थानीय स्तर पर और विकास हो दुर्गा श्रीवास्तव कहती हैं कि मोदी योगी ने हर क्षेत्र में विकास किया है लेकिन मेरी कॉलोनी में कुछ और काम की जरुरत है। यहां की सड़के टूटी हैं इसे सही कराने पर ध्यान दें शासन।
-
Gold Rate Today: सोने के दामों में मामूली उछाल, निवेशक हैरान, कहां पहुंचा 24, 22 और 18 कैरट का भाव? -
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Bengaluru Chennai Expressway: 7 घंटे का सफर अब 3 घंटे में, एक्सप्रेसवे से बदलेगी दो शहरों की रोड कनेक्टिविटी -
VIDEO: BJP नेता माधवी लता ने एयरपोर्ट पर क्या किया जो मच गया बवाल! एयरपोर्ट अथॉरिटी से कार्रवाई की मांग -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान












Click it and Unblock the Notifications